जमशेदपुर: आदिवासी हो समाज तथा बिरसा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा रविवार को संयुक्त रूप से ओत गुरु कोल लाको बोदरा की 102वीं जयंती मनाई गई. मौके पर समाज और क्लब के सदस्यों ने पुराना सीतारामडेरा स्थित कोल लाको बोदरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. सदस्यों ने लाको बोदरा के संघर्ष व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में संगीता सामड, दुर्गामुनी, महावीर पाड़या, शबनम बारी, निकिता सोय, जीतराम बारदा. लता अंजलि पाड़या, राजकुमार हेम्ब्रम आदि मौजूद थे.
आदिवासी हो समाज ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
आदिवासी हो समाज शंकोसाई के तत्वावधान में ओत् गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर मानगो के शंकोसाई में स्थापित आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण कर लोगों के बीच उसके जीवनी की चर्चा की गई. साथ ही उसके विचारों को समाज के बीच फैलाने और उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रण लिया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बबिता सुंडी, मनीष मिश्रा, प्रकाश सुंडी, शिवनाथ दास, दीपक सुंडी, कुशनु सुंडी, राजेश देवगम, सुनील बारी, विक्टर हेंब्रम, उपेंद्र बानरा, सुशील सवैयां, मेघनाद गोप, संदीप सुंडी, संतोष सुंडी एवं आदिवासी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे.

