हजारीबाग के नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के डिस्ट्रिक्ट डेटा मैनेजर (DDM) निरंजन अंबष्ट को शुक्रवार को ACB ने घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वह एक निजी क्लिनिक के रिन्युअल के लिए 4 हजार रुपए घूस ले रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उनके शिवपुरी स्थित आवास पर भी ACB की टीम छापेमारी कर रही है।
बरही के गोरिया करमा स्थित जेपी क्लिनिक के संचालक जागेश्वर प्रसाद ने क्लिनिक के रिनुअल के लिए आवेदन किया था। लेकिन फाइल में कई फॉल्ट बता कर पिछले 2 साल से वे लटका कर रखे थे। 10 दिन पहले अंबष्ट ने एक फोर्थ ग्रेड स्टाफ के माध्यम से 10000 रुपए का डिमांड किया फिर संचालक ने DDM से सीधे बात की। इसमें उन्होंने 5000 का डिमांड किया। इसके बाद 4 हजार रुपए में मामला तय हुआ।
पैसा देने से पहले ACB के पास पहुंच गए
जागेश्वर प्रसाद ने पैसा देने से पहले इसकी शिकायत ACB से कर दी। ACB ने शिकायत का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने के बाद शुक्रवार को पूरी प्लानिंग के तहत ACB की टीम ने कार्रवाई की।
नोट में रंग लगाकर DDM को दिया गया
ACB के निर्देश पर जोगेश्वर प्रसाद ने पैसे में रंग लकाकर DDM को उनके ही दफ्तर में दिया। पैसा लेते ही पहले से घात लगाए ACB की टीम ने दफ्तर में रेड कर दिया। उसके हाथ को पानी में डलवाया गया तो पानी का रंग पिंक होते हीं उसे गिरफ्त में ले लिया गया।

