रामगढ़: झारखंड उच्च न्यायालय ने चार नेताओं को बरी कर दिया है. झारखंड विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में उच्च न्यायालय ने गुरुवार 1:19 बजे के करीब निर्मला देवी, रोशन लाल चौधरी, रविंद्र कुमार एवं हीरा गोप बरी कर दिया गया.
बता दें कि 2014 झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता ने बरकाकाना ओपी थाना में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी निर्मला देवी, आजसू पार्टी एवं भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र कुमार एवं कार्यालय प्रभारी माले नेता हीरा गोप को आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था.

