Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Corona»झारखण्ड में एक जिला रेड जोन में जबकि 14 जिला ग्रीन जोन में, केंद्र द्वारा जारी लिस्ट
    Corona

    झारखण्ड में एक जिला रेड जोन में जबकि 14 जिला ग्रीन जोन में, केंद्र द्वारा जारी लिस्ट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 1, 2020Updated:May 1, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने गुरुवार को बताया कि केंद्र द्वारा जारी सूची में प्रदेश में सिर्फ राजधानी रांची को रेड जोन में रखा गया है जबकि नौ अन्य जिलों को ऑरेंज जोन में व शेष चौदह जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है. कुलकर्णी ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजधानी रांची में प्रदेश के 110 में से सर्वाधिक 80 मामले सामने आए हैं जिसके चलते केन्द्र सरकार ने रांची को रेड जोन घोषित किया है, जबकि अपेक्षाकृत कम मामलों वाले नौ अन्य जिलों को ऑरेंज जोन घोषित किया है एवं जिन 14 जिलों में एक भी मामले नहीं आए हैं उन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार वैसे जिले जो ऑरेंज जोन में हैं, यदि वहां अगले 21 दिनों तक कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिलता है, तो उसे ग्रीन जोन में डाल दिया जाएगा.

    ये भी पढ़े हैदराबाद से रांची के लिए खुली ट्रेन, 1200 कामगारों को लेकर आएगी

    कुलकर्णी ने बताया कि राज्य में अभी कुल 33 निरुद्ध क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) निर्धारित किए गए हैं, जिसमें से 15 रांची में हैं. उन्होंने कहा कि इन निरुद्ध क्षेत्रों में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है. इन जगहों से न किसी को बाहर जाने और न ही किसी को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है. उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है. उन्होंने बताया कि राज्य में फेस मास्क, पीपीई किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं.  उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 की जांच के लिये 4 जांच केंद्र कार्य कर रहे हैं.

    ये भी पढ़े  गोड्डा का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज़, झारखण्ड में कोरोना संक्रमितो की संख्या 111 हुई

    इसके अलावा राज्य के तीन अन्य मेडिकल संस्थानों में भी जांच प्रयोगशाला का निर्माण कराया जा रहा है, जो जल्द ही तैयार हो जाएंगे. इसके साथ ही आईसीएमआर द्वारा कुछ प्राइवेट जांच घरों को अनुमति देने पर कार्य किया जा रहा है. वहां वैसे लोग जो खुद से अपनी जांच कराना चाहते हैं, वे करवा सकते हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में अभी कोरोना वायरस के 84 इलाजरत मरीज हैं. मरीजों की सही से देखभाल के लिये राज्य में अभी 206 वेंटिलेटर बेड भी उपलब्ध हैं.

    http://ksnewsupdates.com/jharkhand/%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%96/

    JHARKHAND LOCKDOWN REDZONE
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में लंबित मामलों पर सख्ती: पांच IPS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    December 6, 2025

    CGL विवाद पर राहत मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने CM आवास में मनाई खुशी

    December 4, 2025

    देश में बढ़ते जा रहे कोरोना के संक्रमित मरीज, पिछले 24 घंटे में 4 की हुई मौत

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.