जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी शुक्रवार को तकरीबन 1: 20 बजे आदित्यपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। उनके साथ घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन भी हैं।
उनके साथ खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंच पर पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान से हुई। इसके बाद नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के चांसलर ने सीएम, स्वास्थ्य मंत्री और विधायकों का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद वंदना हुई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंच पर पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान से हुई। इसके बाद नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के चांसलर ने सीएम, स्वास्थ्य मंत्री और विधायकों का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद वंदना हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर प्रोग्राम का शुभारंभ किया।
कोल्हान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक, मिला एक और मेडिकल कॉलेज: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कोल्हान में आज का दिन ऐतिहासिक है। नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज में पहले बैच का कोर्स शुरू हो चुका है। आज इसका विधिवत उद्घाटन हो रहा है। इस संस्थान ने लंबे अरसे से स्कूल से लेकर डिग्री कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज बनाए हैं। यह संस्थान आने वाली पीढ़ी को तराशने में लगे हैं। आप बड़े पैमाने पर युवाओं को बेहतर दिशा दिखाने का काम शुरू किया है। यह सराहनीय है। यह पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला काम है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप हैं। आप पढ़ाई कर निकलेंगे तब तक यहां अगली पीढ़ी ऐडमिशन लेगी। जब आप डाक्टर बन कर निकलेंगे तो समाज को आपसे उम्मीद होगी। उस पर आप खरे उतरें।
झारखंड में होगा थैलेसीमिया व सिकल सेल मरीजों का सर्वे: इरफान अंसारी
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि अब झारखंड में सिकल सेल और थैलेसीमिया के मरीजों की सरकार जांच कराई जाएगी। किस जिले में कितने सिकल सेल और थैलेसीमिया के मरीज हैं। इसका आंकड़ा सामने आएगा कि झारखंड में सिकल सेल और थैलेसीमिया के कुल कितने मरीज हैं। इसके बाद सरकार सभी थैलेसीमिया और सिकल सेल के मरीजों का इलाज होगा। अब तक इन मरीजों का इलाज झारखंड के बाहर होता था। इन मरीजों को दूसरे राज्य जाना पड़ता था। अब झारखंड में ही इन मरीजों का इलाज उपलब्ध होगा। इसके लिए सरकार काम कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री मीडिया पर भी भड़के। बोले उल्टा पुल्टा चला देते हैं। ऐसा मत कीजिए। हम झारखंड के मेडिकल सिस्टम को ठीक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम झारखंड में डाक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

