Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घोषणा की कि महिला दिवस के दिन सहिया बहनों को एक साल का एकमुश्त 24000 रुपये का भुगतान किया जायेगा. वे मांडू विधायक निर्मल महतो के सवालों का जवाब दे रहे थे.
निर्मल महतो ने सवाल उठाया था कि राज्य की सहिया बहनें विधानसभा के बाहर धरने पर बैठी हैं. उन्हें जो प्रति माह मिलता है, उसका भुगतान नहीं हो रहा है. सरकार उनकी सुध ले.

