बड़ी खबर रांची के कोकर से सामने आई है. जहां एक तेज रफ्तार कार ने टोटो में टक्कर मार दी. जिसमें एक युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल है. गाड़ी इतनी तेज रफ्तार थी की वह पहले टोटो में टक्कर मारा और फिर खुद डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें कार सवार युवक को भी गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया.

