Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दुमका वासियों को अबुआ आवास की सौगात, 9800 लाभार्थियों की मिली पहली किस्त
    Breaking News

    दुमका वासियों को अबुआ आवास की सौगात, 9800 लाभार्थियों की मिली पहली किस्त

    AdminBy AdminFebruary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    champai soren dumka
    champai soren dumka
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मंगलवार को झारखंड की उपराजधानी दुमका अबुआ आवास योजना के लाभार्थियों को सौगात देने पहुंचे। सीएम ने चिह्नित 9800 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और योजना की प्रथम किस्त का वितरण किया। अबुआ आवास योजना के लिए स्वीकृति पत्र वितरण का समारोह दुमका के कमार दुधानी में आयोजित किया गया। सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन दूसरी बार दुमका पहुंचे थे। इससे पहले 2 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

    चम्पाई सोरेन ने इस मौके पर कहा कि झारखंड का हर गरीब पक्के मकान में रहेगा। हर गरीब के पास अपना तीन कमरों का मकान होगा। किसी भी व्यक्ति का कच्चा और जर्जर घर नहीं होगा। सभी का अपना आशियाना होगा। राज्य सरकार अपने बलबूते 20 लाख लोगों को तीन कमरे का पक्का मकान देगी और इसका आगाज हो चुका है। सीएम ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य में हर किसी के सम्मान के लिए काम कर रही है। राज्य में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा और सभी के साथ न्याय होगा। यह हमारी सरकार का संकल्प है।

    इस मौके पर चम्पाई सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत के पिछले चार वर्षों के कार्यकाल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने जिन विकास योजनाओं को जनता के समक्ष पेश किया है। उस पर आगे भी काम होता रहेगा। हेमंत सोरेन ने समाज के हर वर्ग और तबके को सशक्त बनाने का काम किया है, वह अभी नहीं थमेगा। हमारी सरकार हेमन्त सोरेन द्वारा खीची गई विकास की लकीर को और लंबा करेगी। हम राज्य की तस्वीर और तकदीर को बदल कर रहेंगे।

    अबुआ आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, विधायक स्टीफन मरांडी, सीता सोरेन, बसंत सोरेन, बादल पत्रलेख, इरफान अंसारी भी उपस्थित थे।

    इसे भी पढें: Bihar Budget: वित्त मंत्री Samrat Chaudhary ने पहले बजट में भर दी झोली, 2 लाख 78 हजार 425 करोड़ रूपए का बजट किया पेश

    champai soren dumka
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू
    • रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.