आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को रांची में राज्य भाजपा के चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। अध्यक्ष पद की घोषणा के साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। धनबाद कोयलांचल के नेता और कार्यकर्ता ने बधाई दी है।
आदित्य साहू के ओबीसी समुदाय से आने के कारण उनके चयन को सामाजिक संतुलन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके अध्यक्ष बनाए जाने से राज्य भर के पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश मिश्र ने साहू को बधाई देते हुए कहा कि वे लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और भाजपा झारखंड में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी

