Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात

    March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान

    March 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बिहार में बंपर वोटिंग के बाद पीके का दावा – 14 नवंबर को लिखा जाएगा इतिहास!
    Breaking News

    बिहार में बंपर वोटिंग के बाद पीके का दावा – 14 नवंबर को लिखा जाएगा इतिहास!

    AdminBy AdminNovember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग हुई. एनडीए से लेकर महागठबंधन तक, सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. इस बीच तीसरे धड़े को कोई कैसे भूल सकता है. जन सुराज के प्रशांत किशोर का बयान भी सामने आया है. वह अपनी जीत का दावा रहे है. पीके का कहना है कि 14 तारीख को इतिहास लिखा जाएगा. जनता नए विकल्प को लेकर उत्साह में है और प्रवासी मजदूरों ने बड़े पैमाने पर वोटिंग की है, वही इस चुनाव के X फैक्टर भी हैं.

    बदलाव तो निश्चित है, पीके का दावा

    प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जन सुराज जीतने जा रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार युवाओं ने सबसे ज्यादा वोटिंग की है. पीके ने कहा कि इतनी वोटिंग सरकार बनाए रखने के लिए नहीं बल्कि बदलाव के लिए होती है, बदलाव तो निश्चित है.

    आजादी के बाद बिहार में अब तक हुए चुनाव में से वोटिंग परसेंटेज सबसे ज्यादा है. ये दो बातों को दिखाता है. पहली वह बात जो हम लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि बिहार में 60 प्रतिशत से ज्यादा जनता बदलाव चाहती है. पिछले 25-30 साल से राजनीतिक विकल्प के अभाव में धीरे-धीरे चुनाव को लेकर जो उदासीनता बन गई थी और लोगों के पास विकल्प नहीं था, अब जन सुराज के आने से उनको एक नया विकल्प मिला है. ज्यादा वोटिंग परसेंटेज दिखाता है कि नए विकल्प दो देखकर लोगों में उत्साह है. बदलाव के लिए वोटिंग हुई है.

    बिहार चुनाव में क्या रहा X फैक्टर?

    छठ के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर रुके हुए हैं.उन्होंने खुदका और अपने परिवार का वोट कराकर सबसो सपरप्राइज कर दिया है. कई लोग महिलाओं को पैसा देकर जीत का सपना देख रहे थे, इस चुनाव में महिलाओं के साथ प्रवासी मजदूर एक्स फैक्टर हैं.

    प्रशांत किशोर ने वोटिंग खत्म होने के बाद बिहार की सत्ता में बदलाव का दावा किया था.  उन्होंने कहा कि सबसे ज्‍यादा पोलिंग ये दिखाती है कि रज्य में बदलाव होने जा रहा है. 14 नवंबर को नई व्‍यवस्‍था बनने जा रही है.

    बिहार में 64.66 प्रतिशत वोटिंग का दावा

    बता दें कि बिहार में 6 नवंबर को हुए पहले चरण के विधानसभा चुनाव में 64.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है.बीजेपी ने 121 में से 100 सीटें जीतने का दावा किया है. बीजेपी का दावा है कि एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर है और बिहार में सरकार बनाने जा रही है. महिलाओं ने सबसे ज्यादा वोट किया है. वहीं तेजस्वी का कहना है कि बंपर वोटिंग इस बात का इशारा है कि जनता बदलाव चाहती है. यानी कि वह महागठबंधन की जीत का दावा कर रहे हैं. इस रेस में अब पीके भी कूद पड़े हैं. पीके कह रहे हैं कि जीतेगी तो जन सुराज ही. लोगों ने बदलाव के लिए बंपर वोटिंग की है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात

    March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात
    • नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल
    • झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान
    • छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद
    • लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.