Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026

    दिन में गर्मी, रात में ठंड, झारखंड के बदलते मौसम से लोग बेहाल

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Alamgir Alam Resigned: आलमगीर आलम ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
    Breaking News

    Alamgir Alam Resigned: आलमगीर आलम ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

    AdminBy AdminJune 11, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    alamgir alam
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Alamgir Alam Resigned: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद आलमगीर आलम ने झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है, उनके बेटे तनवीर आलम ने ये जानकारी दी है. तनवीर आलम के मुताबिक, उनके पिता ने 8 जून (शनिवार) को इस्तीफा दे दिया था और उसी दिन उनका इस्तीफा पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया था. यह पत्र सोमवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के कार्यालय पहुंच गया है. झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने भी इस बात की पुष्टि की है और बताया है कि आलमगीर आलम ने सीएलपी नेता और कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.

    चूंकि 8 जून को शनिवार था, इसलिए शाम को वह पत्र सीएम के पास नहीं पहुंच पाया. 9 जून को रविवार होने के कारण भी इस्तीफा पत्र बाहर नहीं आ पाया. उम्मीद जतायी जा रही है कि उनका इस्तीफा पत्र सोमवार की शाम तक मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन तक पहुंच जायेगा. बता दें कि अभी पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर राज्यपाल ने आलमगीर आलम के सभी विभाग मुख्यमंत्री के जिम्मे कर दिया था. जेल में होने के कारण आलमगीर आलम के विभाग के सारे कामकाज ठप हो गये थे. इसलिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से यह अनुशंसा की थी कि उनके विभाग का जिम्मा सीएम को दे दिया जाये.

    बता दें कि इस्तीफा नहीं देने के कारण आलमगीर आलम की किरकिरी हो रही थी. कांग्रेस से भी सवाल किये जा रहे हैं. सवाल उठाया जा रहा था कि आरोप लगने के बाद गिरफ्तारी से पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद उन्हें इडी ने गिरफ्तार किया था. दूसरी तरफ जेल जाने के बाद भी आलमगीर आलम ने इस्तीफा नहीं दिया था. आलमगीर आलम के इस्तीफा नहीं देने के कारण बार-बार कांग्रेस को सवालों के घेरे में लिया जा रहा था.
    alamgir alam alamgir alam news alamgir alam resigned alamgir alam update
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026

    दिन में गर्मी, रात में ठंड, झारखंड के बदलते मौसम से लोग बेहाल

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन
    • हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप
    • दिन में गर्मी, रात में ठंड, झारखंड के बदलते मौसम से लोग बेहाल
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    • मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.