Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»ED की कार्रवाई के बीच CM हेमंत की पत्नी Kalpana Soren के चुनाव लड़ने की चर्चा, JMM विधायक सरफराज ने दिया इस्तीफा
    Breaking News

    ED की कार्रवाई के बीच CM हेमंत की पत्नी Kalpana Soren के चुनाव लड़ने की चर्चा, JMM विधायक सरफराज ने दिया इस्तीफा

    AdminBy AdminJanuary 1, 2024Updated:January 1, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    kalpana soren
    kalpana soren
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से सीएम हेमंत सोरेन को सातवें समन के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। जेएमएम विधायक की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद कुछ ही घंटे में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने त्यागपत्र को स्वीकार भी कर लिया।

    उपचुनाव में कल्पना सोरेन के मैदान में उतरने की चर्चा

    राजनीतिक हलकों में ऐसी चर्चा है कि जेएमएम की ओर से सरफराज अहमद को अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाकर दिल्ली भेजा जा सकता हैं। वहीं सरफराज अहमद की ओर से खाली किए सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकती हैं। इससे पहले ईडी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सातवां और आखिरी समन भेज कर दो दिनों के अंदर पूछताछ के लिए समय, तिथि और जगह बताने को कहा था। लेकिन यह अवधि 31 दिसंबर को खत्म हो गई। ऐसे में झारखंड में एक बार फिर बड़े राजनीतिक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

    बीजेपी सांसद ने सीएम हेमंत के इस्तीफे का किया दावा

    इधर, गोड्डा के बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने पूरे प्रकरण पर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी सांसद ने लिखा है- झारखंड के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफा दिया, इस्तीफा स्वीकार हुआ। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन होंगी। नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा- झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को कानूनी सलाह लेनी चाहिए, झारखंड विधानसभा का गठन 27 दिसंबर 2019 को हुआ। सरफराज अहमद का इस्तीफा 31 दिसंबर को हुआ। एक साल से कम समय में उपचुनाव नहीं हो सकता। यह पार्टी हेमंत सोरेन की नहीं, शिबू सोरेन की है, सीता सोरेन, बसंत सोरेन विधायक हैं। चंपई सोरेन, मथुरा महतो, साइमन मरांडी, लोबिन हेम्ब्रम और नलिन सोरेन के खून-पसीने की पार्टी का इतना बुरा हाल? वैसे गांडेय सीट एनडीए हर हाल में जीतेगी। निशिकांत दुबे ने एक अन्य ट्वीट मुंबई हाईकोर्ट के काटोल विधानसभा के निर्णय का भी हवाला दिया है। वहां विधानसभा का कार्यकाल 1 साल 50 दिन खाली था।

    nishikant dubey

    विधायक सरयू राय बोले-जल्द बदलेगी सत्ता

    उधर, निर्दलीय विधायक सरयू राय ने ‘एक्स’ पर लिखा- खालिस कयास है। जल्द होने की संभावना है। झारखंड में सत्ता बदलेगी तो नवागन्तुक के लिए गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट खाली होगी। गांडेय वाले सज्जन मित्र राज्यसभा को सुशोभित करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना कि नववर्ष में जो भी हो राज्य, जनता, राजनीति के लिए शुभ हो, सभी को शुभकामनाएं।

    Kalpana Soren Kalpana Soren latest news Kalpana Soren news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.