Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»Archery World Cup:भारत के लिए पदक पक्का, अतनु दास और दीपिका फाइनल में तो वर्मा सेमीफाइनल में पहुंचे
    राष्ट्रीय

    Archery World Cup:भारत के लिए पदक पक्का, अतनु दास और दीपिका फाइनल में तो वर्मा सेमीफाइनल में पहुंचे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 25, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

     अतनु दास और दीपिका कुमारी की स्टार तीरंदाजी जोड़ी ने गुरुवार को स्पेन को 5-3 से हराकर विश्व कप चरण तीन की मिश्रित पेयर्स स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पहला पदक पक्का किया. आगामी टोक्यो ओलंपिक की तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत की पदक की सबसे मजबूत उम्मीद अतनु और दीपिका एक साथ पहली बार फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना रविवार को नीदरलैंड की जोड़ी से होगा. दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी दीपिका की नजरें एक और पदक पर हैं. उन्होंने इस साल लगातार दूसरी बार व्यक्तिगत स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई.

    उधर, दिग्गज कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने शाम के सत्र में डेनमार्क के मार्टिन लॉरेन को शूट आफ में 146-146 (10-9) से हराकर व्यक्तिगत वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए भारत के लिए एक और पदक की उम्मीदों को जीवंत रखा है. लगभग दो साल बाद वापसी कर रहे दो बार के विश्व कप विजेता वर्मा शूट आफ में दो परफेक्ट 10 लगाए जिसमें एक बुल्स आई भी शामिल था. वह अंतिम चार के मुकाबले में रूस के एंटोन बुलाएव से भिड़ेंगे.
    क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान पर रही अतनु और दीपिका की जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी. रिकर्व मिश्रित सेमीफाइनल में डेनियल कास्त्रो और इनेस डि वेलास्को की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को कड़ी टक्कर दी और पहला सेट 38-36 से अपने नाम किया. भारतीय जोड़ी ने हालांकि दूसरे सेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 9, 9, 9, 10 अंक से एक अंक के अंतर से सेट जीत लिया. तीसरे सेट में दोनों जोड़ियों ने 37-37 अंक जुटाए जिससे स्कोर 3-3 से बराबर हो गया. भारतीय जोड़ी ने इसके बाद चौथे सेट में तीन परफेक्ट 10 और एक नौ अंक के साथ सेट और मुकाबला जीत लिया. टोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रही यह जोड़ी पहली बार मिश्रित पेयर्स स्पर्धा के फाइनल में पहुंची है.
    पिछली बार 2016 विश्व कप के दौरान मिश्रित पेयर्स फाइनल में खेलने वाली दीपिका ने कहा, ‘हमने काफी अच्छे निशाने लगाए. मैं काफी खुश हूं. हम जीतना चाहते थे क्योंकि मैंने कभी टीम फाइनल (अतनु के साथ) में जगह नहीं बनाई. मैं ऐसा करना चाहती थी.’ जून 2020 में अतनु से विवाह करने वाली दीपिका ने कहा, ‘आप कह सकते हैं कि हमारी टीम विशेष है. संवाद और आपसी समझ को लेकर हमें कोई समस्या नहीं है. लेकिन हम पेशेवर तीरंदाज भी हैं.’ आठ बार की विश्व चैंपियन दीपिका ने मिश्रित स्पर्धा में पांच रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं लेकिन कभी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाईं. अतनु और दीपिका ने राउंड आफ 16 में 12वें नंबर की टीम ग्रेट ब्रिटेन को सीधे सेटों में 6-0 से हराया था. इस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की अपने से बेहतर रैंकिंग वाली टीम को भी 6-0 के अंतर से शिकस्त दी.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.