Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, वेटर मनीष गोप की मौत

    March 7, 2026

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पहलगाम हमले के बाद जारी ‘ऑपरेशन महादेव’ में सेना को बड़ी कामयाबी, ढेर किए गए 3 आतंकी
    Breaking News

    पहलगाम हमले के बाद जारी ‘ऑपरेशन महादेव’ में सेना को बड़ी कामयाबी, ढेर किए गए 3 आतंकी

    AdminBy AdminJuly 28, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Army Encounter in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के बाद चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन महादेव’ में बड़ी कामयाबी हासिल की है. सेना के जवानों ने आतंकियों की घेराबंदी कर ली थी. फिर ऑपरेशन के बाद 3 आतंकियों को मार गिराया गया है. दो आतंकियों के जख्मी होने की भी खबर है. सूत्रों का कहना है कि ये तीनों आतंकी विदेशी हैं और संभावना है कि ये पाकिस्तानी हैं. सेना के चिनार कॉर्प्स ने एक्स हैंडल पर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन महादेव में बड़ी सफलता की जानकारी दी. इसमें बताया गया कि चिनार कॉर्प्स का जम्मू कश्मीर के लिडवास में आतंक विरोधी ऑपरेशन चल रहा है. खबरों के मुताबिक, ड्रोन से आतंकियों के शवों को देखा गया है. इन आतंकियों को हाई वैल्यू टारगेट बताया गया है, जिनकी लंबे समय से बेहद सरगर्मी से इनकी तलाश की जा रही थी.

    ऑपरेशन में तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है. बताया जाता है कि मारे गए आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में ग्रेनेड मिले हैं. सूत्रों का कहना है कि ऐसे खुफिया अलर्ट मिले थे कि दाचिग्राम नेशनल पार्क के पास कुछ बड़े आतंकियों की गतिविधियां देखी गई हैं. इसमें सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप शामिल था. बताया जाता है कि इनमें से कुछ आतंकी पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं.

    पहलगाम हमले से आतंकियों का कनेक्शन?
    तीन महीने पहले पहलगाम टेरर अटैक के बाद सेना इसके गुनहगार आतंकियों की तलाश में जुटी है. ऑपरेशन महादेव के जरिए चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह श्रीनगर जिले के हारबन पहाड़ी इलाके में एनकाउंटर हुआ. इसमें तीन आतंकियों का सफाया कर दिया गया. ये आतंकी कौन हैं? क्या ये आतंकी पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगार ही हैं? यह इनकी शिनाख्त के बाद ही साफ हो जाएगा. सेना इस बारे में बयान जारी करेगी. लेकिन सेना के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

    पहलगाम हमले के बाद सबसे बड़ा ऑपरेशन
    पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये सबसे बड़ा ऑपरेशन सेना का बताया जा रहा है. बताया जाता है कि पहलगाम हमले के बाद सेना और अर्धसैनिक बलों को जंगलों में भी तैनात किया गया है. सूत्रों का कहना है कि इसमें दो आतंकी मारे गए हैं. यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब संसद में पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होनी थी.

    गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया था और जंगलों की ओर जाने वाले 54 रास्तों पर तलाशी अभियान छेड़ा था. बताया जा रहा है कि ड्रोन से शवों को देखने के बाद उन्हें बरामद करने की कोशिशें चल रही हैं. पहलगाम हमले की जिम्मेदारी द रजिस्टेंस फोर्स ने ली थी, जो लश्कर ए तैयबा का मुखौटा संगठन बताया जाता है. सेना को ये कामयाबी ऐसे वक्त मिली है, जब अमरनाथ यात्रा चल रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, वेटर मनीष गोप की मौत

    March 7, 2026

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, वेटर मनीष गोप की मौत
    • रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट
    • पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट
    • नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब
    • झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म
    • किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.