Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड वन भूमि घोटाला: ACB के खुलासे के बाद कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज

    December 5, 2025

    दो दिवसीय देवघर दौरे पर पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

    December 5, 2025

    दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट

    December 4, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»राँची में आर्मी जवान की पत्नी से बच्चों के सामने सामूहिक दुष्कर्म
    Breaking News

    राँची में आर्मी जवान की पत्नी से बच्चों के सामने सामूहिक दुष्कर्म

    AdminBy AdminMay 28, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी राँची में नामकुम इलाके के खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत लालखटंगा पोखर टोली में सेना के जवान की पत्नी से सामूहिक का मामला प्रकाश में आया है। मामले में महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना सोमवार की देर रात 12 से 1 बजे की है। पीड़िता ने मंगलवार की सुबह पुलिस को जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस रेस हुई है।महिला का मेडिकल कराया।

    वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल देर शाम खरसीदाग पहुंचे एवं घटनास्थल पर जाकर आवश्यक जांच की। उनके साथ मुख्यालय वन डीएसपी अमर कुमार पांडेय भी थे।एसपी ने स्थानीय लोगों एवं परिजनों से पूछताछ की।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के पति लेह लद्दाख में तैनात हैं।वे मूल रुप से खूंटी ज़िले के कर्रा गोविंदपुर का रहने वाला।जवान कोकर में परिवार सहित किराया में रहता है एवं खरसीदाग के लालखटंगा पोखर टोली में जमीन खरीद कर घर बना रहे हैं।

    बताया जाता है 15 दिनों से महिला अर्धनिर्मित घर बनाने के लिए पोखर टोली में रह रही थी। उसके साथ एक 7 साल का एवं एक चार माह का बेटा था।पीड़िता के अनुसार रात बारह से एक बजे के बीच चार युवक उनके घर में प्रवेश किए एवं बारी बारी से दुष्कर्म किया।महिला के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।

    वहीं लालखटंगा में रहने वाले एक युवक ने बताया कि मंगलवार की सुबह पांच बजे महिला की बहन का फोन आया।उसने कहा दीदी का फोन नहीं लग रहा है जाकर देखो।जब युवक घर पहुंचा तो महिला ने उसे बताया कि रात में लाइट कटी हुई थी।रात में पानी लेने घर से बाहर निकली थी इसी दौरान उसके घर में एक युवक प्रवेश कर गया। युवक ने कहा चुप रहो नहीं तो बच्चा को मार डालेंगे।उसके बाद तीन अन्य युवकों को भी घर में बुलाया एवं बारी बारी से दुष्कर्म किया। युवकों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए एवं मोबाइल तोड़ डाला।

    इधर ग्रामीण एसपी ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है।पुलिस विभिन्न विंदुओं पर जांच कर रही है जल्द स्पष्ट हो जाएगा एवं आरोपियों की गिरफ्तारी होंगी।वहीं महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद आसपास में सनसनी फैल गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड वन भूमि घोटाला: ACB के खुलासे के बाद कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज

    December 5, 2025

    दो दिवसीय देवघर दौरे पर पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

    December 5, 2025

    दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट

    December 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड वन भूमि घोटाला: ACB के खुलासे के बाद कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज
    • दो दिवसीय देवघर दौरे पर पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
    • दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट
    • JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”
    • CGL विवाद पर राहत मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने CM आवास में मनाई खुशी
    • एसीबी की बड़ी कार्रवाई: शराब घोटाले में IAS अमित कुमार से पूछताछ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.