Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ICC रैंकिंग्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, टेस्ट, वनडे और टी20 में शामिल 9 स्टार प्लेयर्स

    October 16, 2025

    Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 16th Oct

    October 16, 2025

    सारंडा में फिर गूंजा नक्सलियों का आतंक: बीएसएनएल टॉवर जलाया, सड़क उड़ाई और पोस्टरबाजी से फैलाई दहशत

    October 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»राजनीति में उतरते ही कल्पना सोरेन को मिल गयी ‘Y’ श्रेणी सुरक्षा, पर क्यों?
    Breaking News

    राजनीति में उतरते ही कल्पना सोरेन को मिल गयी ‘Y’ श्रेणी सुरक्षा, पर क्यों?

    AdminBy AdminMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    कल्पना सोरेन
    कल्पना सोरेन
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में झारखंड सुरक्षा वर्गीकरण समिति की बैठक में झारखंड के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की गयी और उनकी श्रेणी निर्धारित की गयी। झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई विशिष्ठ व्यक्तियों को विभिन्न सुरक्षा श्रेणियों से कवर किया गया। इन नामों में एक एक चौंकाने वाला नाम झारखंड की पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का भी है। यह चौंकाने वाला नाम इसलिए है, क्योंकि राजनीतिक रूप से कल्पना सोरेन स्थापित नाम नहीं है। कल्पना सोरन ने अभी राजनीति में कदम ही रखा है। कल्पना सोरेन को वाई सुरक्षा प्रदान की गयी है।

    बता दें कि खतरे की गंभीरता को देखते हुए नेताओं या विभिन्‍न क्षेत्रों की हस्तियों को सरकार और पुलिस द्वारा प्रदान सुरक्षा प्रदान करती है। इनमें वाई श्रेणी की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें एक या दो कमांडो और पुलिस कर्मचारी भी होते हैं। इसके तहत दो निजी सुरक्षा अधिकारियों का ऑफर भी किया जाता है। सुरक्षा की जिम्‍मेदारी निभाने वालों में एनएसजी कमांडो से लेकर अन्‍य एजेंसियों से जुड़े जवान व अधिकारी शामिल होते हैं, जिनकी तैनाती खतरों को देखते हुए की जाती है।

    कल्पना सोरेन चूंकि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी है, इसलिए राजनीति पहचान नहीं होते हुए भी वह विशिष्ठ की श्रेणी में आती हैं। यहां यह भी बता दें कि ताजा जारी सुरक्षा श्रेणी में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गयी है। उस लिहाज से कल्पना सोरेन सुरक्षा की विशिष्ठ श्रेणी में स्वतः ही आ जाती हैं।

    कल्पना सोरेन इन दिनों झारखंड की राजनीति में खबरों में बनी हुई हैं। गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजनीति-प्रवेश कर चुकी हैं। इतना ही नहीं उसके बाद से कुछ जनसभाओं में भी उनकी उपस्थिति रही है। कुल मिलाकर वह सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर चुकी हैं। हो सकता है आगे वह विधानसभा या लोकसभा के चुनावों में या तो सक्रिय राजनीति में उतर जायें। ऐसा नहीं भी होता है तो भी वह झामुमो के लिए स्टार प्रचारक के रोल में अवश्य नजर आयेंगी। इसलिए कल्पना सोरेन को राजनीति में उतरने के कारण नहीं, बल्कि पूर्व सीएम हेमंत के कारण उन्हें वाई सुरक्षा प्रदान की गयी है।

    इसे भी पढें: धनबाद में रंगदारी और वर्चस्व को लेकर चली गोली और बम, आपस में भिड़े दो गुट

    Kalpana Soren कल्पना सोरेन
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    ICC रैंकिंग्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, टेस्ट, वनडे और टी20 में शामिल 9 स्टार प्लेयर्स

    October 16, 2025

    सारंडा में फिर गूंजा नक्सलियों का आतंक: बीएसएनएल टॉवर जलाया, सड़क उड़ाई और पोस्टरबाजी से फैलाई दहशत

    October 16, 2025

    रांची में दिनदहाड़े हमला: बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोलियां, हालत गंभीर!

    October 15, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ICC रैंकिंग्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, टेस्ट, वनडे और टी20 में शामिल 9 स्टार प्लेयर्स
    • Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 16th Oct
    • सारंडा में फिर गूंजा नक्सलियों का आतंक: बीएसएनएल टॉवर जलाया, सड़क उड़ाई और पोस्टरबाजी से फैलाई दहशत
    • Koylanchal Samvad e-paper | Dhanbad | 16th Oct
    • रांची में दिनदहाड़े हमला: बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोलियां, हालत गंभीर!
    • Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 15 oct
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.