Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR

    March 3, 2026

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बोकारो में आनंदमार्ग संचालित गुरुकुल पब्लिक स्कूल बना अपराधियों का निशाना, 4 स्कूल बसें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
    झारखण्ड

    बोकारो में आनंदमार्ग संचालित गुरुकुल पब्लिक स्कूल बना अपराधियों का निशाना, 4 स्कूल बसें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

    AdminBy AdminJanuary 23, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के बोकारो जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमतल, काशिझरिया स्थित आनंदमार्ग द्वारा संचालित गुरुकुल पब्लिक स्कूल को अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाते हुए बड़ी आगजनी की घटना को अंजाम दिया। गुरुवार देर रात स्कूल परिसर में खड़ी तीन स्कूल बसों और एक टाटा मैजिक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

    घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में भारी चिंता देखी जा रही है।

    सुनियोजित तरीके से की गई वारदात

    गुरुकुल पब्लिक स्कूल के निदेशक कृष्ण गोपाल पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे के बाद अज्ञात अपराधियों ने पूरी योजना के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने सबसे पहले स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए, ताकि कोई भी फुटेज रिकॉर्ड न हो सके।

    इसके बाद स्कूल में तैनात चौकीदार देवी लाल के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी गई। इतना ही नहीं, उनके आवासीय कमरे को भी बाहर से बंद कर अपराधियों ने उन्हें कैद कर दिया। इसके बाद परिसर में खड़ी बसों और टाटा मैजिक वाहन में आग लगा दी गई।

    चार वाहन जलकर खाक, लाखों का नुकसान

    आग की चपेट में आई गाड़ियों में एक 55 सीटर, एक 53 सीटर, एक 43 सीटर स्कूल बस और एक टाटा मैजिक शामिल है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में सभी वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। ये वाहन प्रतिदिन बच्चों के आवागमन में उपयोग किए जाते थे, जिससे स्कूल की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

    चौकीदार ने दी सूचना, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था

    कमरे में बंद चौकीदार ने जब धुआं और आग की लपटें देखीं, तो किसी तरह निदेशक को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना प्रभारी और दमकल विभाग को अवगत कराया गया। पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी वाहन जल चुके थे।

    स्कूल प्रबंधन ने की निष्पक्ष जांच की मांग

    निदेशक कृष्ण गोपाल पाण्डेय ने बताया कि सभी वाहनों का बीमा कराया गया था, बावजूद इसके इस घटना से स्कूल को गंभीर आर्थिक नुकसान और व्यवस्थागत संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि न तो किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी है और न ही स्कूल से जुड़ा कोई विवाद सामने आया है, इसलिए किसी पर सीधे आरोप लगाना संभव नहीं है।

    उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि अपराधियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा सके।

    पुलिस जांच में जुटी, अपराधियों की तलाश जारी

    पिंड्राजोरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस आगजनी की घटना में शामिल अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

    घटना के बाद से विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ अभिभावकों में भी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR

    March 3, 2026

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR
    • कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम
    • होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल
    • रांची में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री के बॉडीगार्ड रह चुके रिटायर्ड ASI पर ACB का शिकंजा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 3rd March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.