Author: Koylanchal Samvad

रांची: राजधानी रांची के  ऐतिहासिक तपोवन मंदिर, निवारनपुर का स्वरूप बदलेगा । धार्मिक तीर्थ स्थल के रूप में इसकी एक अलग पहचान बनेगी। श्रद्धालुओं के लिए यहां कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मंदिर और आसपास का क्षेत्र  विकसित किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूरे विधि- विधान से पूजा -अर्चना कर तपोवन मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख -शांति- सद्भाव और समृद्धि की कामना की। सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य का  एक्शन प्लान तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों के…

Read More

रांची: 19 साल नक्सल संगठन में कई हमलों में शामिल रहे नक्सली दशरथ उरांव ने आत्मसमर्पण किया। उस पर ​​​59 आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड में आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ नक्सली उठा रहे हैं। लातेहार में इस योजना के तहत कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पांच लाख के ईनामी टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर दशरथ उरांव उर्फ रोशन पिता धनु उरांव ( सुईयाटांड, टंडवा, चतरा) ने सोमवार को लातेहार एसपी कार्यालय में पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनाम की राशि पांच लाख रुपए का चेक पूरे सम्मान के साथ नक्सली को सौंपा गया। ​​​आईजी…

Read More

गिरिडीह: महिला की जान झोला छाप डॉक्टर की वजह से चली गयी। अधिक खून बह जाने के बाद भी डॉक्टर ने बेहतर इलाके के लिए दूसरे डॉक्टर के पास नहीं ले जाने दिया। महिला की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है घटना झारखंड के गिरिडीह इलाके के गावां थाना क्षेत्र के जमडार की है। महिला एक अवैध क्लिनिक में गर्भवती महिला सुरक्षित प्रसव कराने पहुंची थी। उसने बच्चे को तो जन्म दिया लेकिन जन्म के बाद महिला की मौत हो गयी। संतोष राय की पत्नी मंजू देवी को रविवार को प्रसव पीड़ा शुरू…

Read More

खूंटी: हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में  खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के  दूसरे दिन सोमवार को कई मैच खेले गए ।  महिला वर्ग में तीन मैच एवं पुरुष वर्ग से एक मैच हुए । पहला मैच महिला वर्ग से हॉकी मिजोरम ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ उड़ीसा की टीम को 2-1 से पराजित किया। इस मैच में हॉकी मिजोरम की बी लालरिंपूई को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच हॉकी बिहार और हॉकी बंगाल के बीच खेला गया जिसमें हॉकी बिहार ने…

Read More

हजारीबाग: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए द्वारिका एवं सोमनाथ तीर्थ यात्रा का एक जत्था 20 मार्च 2023 को हजारीबाग समाहरणालय परिसर से हटिया रेलवे स्टेशन तक के लिए रवाना हुआ ।  पर्यटन,कला,संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग,झारखंड सरकार के द्वारा आयोजित इस तीर्थ दर्शन योजना के रवानगी को लेकर जिला योजना पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया । इस तीर्थ दर्शन यात्रा में हजारीबाग जिला से कुल 33 महिला/पुरूष व दो नोडल अधिकारी शामिल हैं । यह यात्रा 20 मार्च से…

Read More

लातेहार जिले के दो मजदूरों की मौत आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के पावर मैक नामक कंपनी के प्लांट के लिफ्ट में फंसने से शनिवार को हो गई। दोनों की पहचान बरवाडीह प्रखंड के बेतला पंचायत अंतर्गत ग्राम कुटमु निवासी छोटू सिंह (21) पिता संतोषी सिंह एवं जितेंद्र सिंह (21) पिता देनी सिंह के रूप में की गई है। आपस में दोनों चचेरे भाई थे। मृतक छोटू सिंह तीन भाइयों में दूसरे और जितेंद्र सिंह तीन भाइयों में पहले नंबर पर थे। दोनों की शादी नहीं हुई थी। जानकारी के अनुसार दोनों ने एक ही दिन जन्म लिया था। दोनों की एक…

Read More

रांची: झारखंड के इतिहास में पहली बार यहां की शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर ऐसा आयोजन हुआ है। हमारी सोच है कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में हमारे सरकारी विद्यालयों के बच्चे निजी विद्यालयों या बड़े शहरों के विद्यालयों के बच्चों से किसी भी क्षेत्र में कम न रहें। हमारी सरकार ने राज्य में सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। पहले चरण में 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई की तर्ज पर हमारे बच्चों को शिक्षा मिलनी शुरू हो चुकी है। आने वाले समय में राज्य में 4000 से अधिक सरकारी विद्यालयों…

Read More

धनबाद: गुरुवार की रात सीबीआइ टीम ने पश्चिमी झरिया क्षेत्र स्थित मुरलीडीह कालोनी निवासी बीसीसीएल कर्मी भीम बाउरी के घर छापा। उसे नो ड्यूज (कर्मी पर बकाया नहीं) प्रमाणपत्र के लिए विजय टुडू नामक युवक से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। टीम में शामिल सीबीआइ अधिकारी उसे मुनीडीह गेस्ट हाउस ले गए, वहां उससे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, मुरलीडीह 20/21 पिट्स कोलियरी में भीम स्विच आपरेटर है। इसके अलावा, उसे धौड़ा सुपरवाइजर का भी काम देखने का जिम्मा दिया गया है। विजय टुडू के जीजा रविलाल हांसदा बीसीसीएल में काम करते थे। फरवरी में वह…

Read More

झारखंड की लातेहार पुलिस को आज शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के सबजोनल कमांडर कुलदीप मेहता उर्फ बिकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ये जानकारी एसपी अंजनी अंजन ने दी. उन्होंने बताया कि ये नक्सली पहले भाकपा माओवादी में शामिल था. सरेंडर करने के सालभर बाद ये जेल से निकला और टीपीसी में शामिल हो गया. लातेहार व बालूमाथ थाने में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के सबजोनल कमांडर कुलदीप मेहता उर्फ बिकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी अंजनी…

Read More

गुमला: महिला धान कूटने वाली मशीन की चपेट में आ गयी। मशीन के अंदर महिला का शरीर चला गया जिससे उसका सिर अलग और धड़ अलग हो गया। घटना गुमला के 0 घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी केंद टोली गांव की है। नैहरी देवी( 40 वर्षीय) अचानक धान कूटने वाली मशीन की चपेट में आ गयी। नैहरी शुक्रवार को गांव के ही धान कूटने वाले मशीन से घर के बाहर धान कुटवा रही थी। सी दौरान नैहरी का दुपट्टा मशीन के चक्की में फंस गया और नैहरी का सर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी…

Read More