Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा आज रिटायर हो गए। डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। जहां उन्हें विभागीय परंपरा के मुताबिक विदाई दी गयी। नीरज सिन्हा 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। इन्होंने 12 फरवरी 2021 को झारखंड के डीजीपी के तौर पर पदभार ग्रहण किया था। उनके विदाई समारोह में डीजी अजय कुमार सिंह, डीजी अनुराग गुप्ता, डीजी अनिल पालटा, एडीजी आरके मल्लिक, एडीजी प्रशांत सिंह, एडीजी मुरारीलाल मीणा समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। विदाई समारोह में बोलते हुए वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी पुलिस सेवा में गुजारी…
रांची: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल यानी 11 फरवरी को झारखंड आ रहे हैं। वे साहिबगंज के गुमानी से हाथ-से-हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान की शुरुआत को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस अभियान की शुरुआत कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे। गुमानी मैदान का मंत्री आलमगीर आलम ने जाजया भी लिया है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा झारखंड के सभी कांग्रेसी मंत्री, विधायक व जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे अभी तक…
रामगढ़: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज़ है । शुक्रवार को नाम वापसी का समय बीतने के बाद सभी प्रत्याशी चुनावी रणक्षेत्र में डटे हैं । किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया और सभी 18 प्रत्याशी ताल ठोकने को तैयार हैं । उपचुनाव के सिलसिले में प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का भी आवंटन कर दिया गया है जिसके साथ आज से चुनाव प्रचार और जनसम्पर्क अभियान में तेज़ी दिख सकती है । उपचुनाव के मद्देनजर 27 फरवरी को मतदान होगा जबकि 2 मार्च को मतगणना करायी जाएगी ।
लोहरदगा: कुड़ू पुलिस ने हत्या, लूट, लेवी, आगजनी बमबारी में शामिल पीएलएफआइ के दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में सुरेश महतो, स्व. भुटकु महतो साकिन बलसोकरा महुआटोली थाना- चान्हों जिला, राँची और मुन्ना उराँव, पिता सुखराम उराँव ग्राम मड़मा थाना चन्दवा जिला लातेहार शामिल हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक देशी 9एमएम पिस्टल व गोली, एक देशी कट्टा एक, एक ब्लु रंग की मोटरसाईकिल संख्या जेएच0198-5610, लेवी एवं पीएलएफआइ से संबंधित बातें लिखी हुई दो नोट बुक बरामद की है। पुलिस कप्तान आर रामकुमार ने शुक्रवार को गिरफ्तार उग्रवादियों को प्रेस के समक्ष…
रांची: पंद्रह लाख के इनामी रिजनल नक्सली कमाण्डर मिथिलेश सिंह उर्फ़ दुर्योधन महतो उर्फ़ बड़का दा ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष शुक्रवार को रांची में आत्मसमर्पण किया । यह नक्सली कमांडर लोहरदगा, गुमला और लातेहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में आतंक का पर्याय माना जाता था। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में पुलिस इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रही है। आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि नक्सली संगठनों में व्याप्त शोषण और झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में नक्शली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की…
साहिबगंज: साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दियारा में बुधवार की रात भूमि विवाद में पड़ोसियों ने मटरू सिंह के घर में आग लगा दी। इसमें मटरू सिंह बुरी तरह जल गए। इलाज के लिए स्वजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अब शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश गुरुवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। सदर अस्पताल में मौजूद मटरू सिंह के बेटे रूदल सिंह ने बताया कि भूमि…
डालटनगंज: अग्र परियोजना केन्द्र चियांकी के टेक्नीशियन नीतीश कुमार की कार (जेएच01सीएम8311) और नगद 55 हजार रूपए लेकर चालक महेश पंडित पिछले 24 घंटे से फरार है। ड्राइवर से कोई संपर्क नहीं होने पर इस संबंध में नीतीश कुमार के द्वारा गुरूवार को शहर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पटना से टेक्नीशियन को चालक मुहैया कराया गया था। टेक्नीशियन नीतीश के अनुसार गत 26 जनवरी से उसने मारूती बलेनो के लिए महेश पंडित नामक युवक को चालक के रूप में रखा था। रात 10.50 बजे नीतीश चियांकी कार्यालय में काम कर रहे थे। कार्यालय के ही किसी स्टॉफ…
राज्य सरकार ने राज्य के 20 मॉडल स्कूलों को आवासीय स्कूल में बदलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही किन मॉडल स्कूलों को आवासीय स्कूल में तब्दील किया जाएगा, उसकी सूची बनायी गयी है। वहीं राज्य में संचालित 203 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के मानदेय में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार के इस निर्णय से 1234 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार तीन करोड़ 53 लाख रुपये वहन करेगी। आज कैबिनेट की हुई बैठक में उक्त प्रस्तावों के साथ-साथ 12 से अधिक प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई।…
हजारीबाग: दुमका से गिरिडीह के रास्ते हाथी हजारीबाग में प्रवेश करते हैं। हजारीबाग में चार महीने पहले 13 हाथियों का दल शहरी क्षेत्र से सटे मासीपीढ़ी वभैनवे पहाड़ में आ जमे थे। गांव के लोग अलर्ट होने के कारण किसी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। यह पहला मौका है जब हाथी शहर होकर खिरगांव प्रवेश किया और दो लोगों की जान ले ली। हाथी आगमन की खबर के बाद पूरे दिन कचरा डंपिग यार्ड मैलाटाड़ से लगे छह गांव यशवंत नगर, हबीबी नगर, सिरसी दामोडीह, कूद और खिरगांव कुम्हारटोली क्षेत्र में दहशत रहा। रात भर इस क्षेत्र के लोग रतजगा करते रहे।…
रांची: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड विधान सभा से पारित ‘झारखंड वित्त विधेयक-2022’ को राज्य सरकार को यह निदेशित करते हुए प्रेषित किया है कि इस विधेयक में उल्लेखित बिंदुओं व विवरणों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा की जाए कि यह भारत के संविधान की अनुसूची VII के अंतर्गत राज्य सूची में समाहित है अथवा नहीं. विधेयक में बीमा अथवा अन्य प्रावधानों से संबंधित कोई विवरण संघ सूची अथवा समवर्ती सूची में तो सम्मिलित नहीं है? राज्यपाल ने राज्य सरकार को विधि विभाग से मंतव्य लेकर इस विधेयक को अनुमोदन के लिए भेजने का निदेश दिया. आपको बता दें कि…
