Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
चतरा. पत्थलगडा प्रखंड के सिंघानी कन्या मध्य विद्यालय क्वारैंटाइन सेंटर में एक प्रवासी मजदूर अपनी पत्नी के हाथों से खाना खाने की जिद पर पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा रहा। समझाने पर भी युवक नहीं माना।बात प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे युवक को उसके घर गाड़ी से लाया गया। उसने घर के बाहर दरवाजा पर खाना खाया। इसके बादपुलिस ने उसे फिर सेक्वारैंटाइन सेंटर पहुंचा दिया। युवक मुंबई से लौटा है और उसे सिंघानी पंचायत भवन में क्वारैंटाइन किया गया है। दरअसल, युवक द्वारा भूख हड़ताल करने कीसूचना मिलने के बाद मुखिया व…
नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर करीब 85 हजार के करीब पहुंच गया है. इस तरह भारत संक्रमितों के मामले में चीन से आगे निकल गया है. कोरोनावायरस संक्रमितों के मामले में अब विश्व में भारत का स्थान 11वां है. हालांकि इस जानलेवा वायरस से होने वाली मौतों की दर चीन की तुलना में भारत में काफी कम है. चीन में जहां यह 5.5 प्रतिशत है तो वहीं भारत में यह 3.2 फीसदी है. देश में इस बीमारी से अब तक 27920 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं, रिकवरी…
रांची. राज्य सरकार ने महिलाओं को 50 लाख रुपए तक की संपत्ति का एक रुपए में निबंधन कराए जाने संबंधी दी गयी छूट (मुद्रांक शुल्क) को वापस ले लिया है। इस संबंध में भू-राजस्व एवं निबंधन सचिव केके सोन द्वारा शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। उसमें कहा गया है कि 19 जून 2017 से लागू इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। मालूम हो कि पूर्ववर्ती रघुवर दास की सरकार द्वारा महिलाओं को सबल बनाने के उद्देश्य से इस व्यवस्था को लागू किया गया था। लेकिन हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आई सरकार प्रारंभ से ही…
रांची : झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज के दिन शुक्रवार को हजारीबाग से 3 मरीजों के बाद 3 और नये मरीज की पुष्टी हुई है. मतलाब आज हजारीबाग से कुल 6 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई और जमशेदपुर से 1 पुष्टि हुई है. इससे पहले आज दिन में हजारीबाग से 3, गढ़वा से 4 और धनबाद से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई. इसके साथ ही झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 215 हो गयी है. झारखण्ड में कहा और कब मिले कोरोना पॉजिटिव 31st March : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22…
रांची जिलेवासियों के लिए एक बार फिर से अच्छी खबर है। कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार 15 मई 2020 को 11 और कोरोना संक्रमित मरीज़ स्वस्थ हो गए हैं। रांची ज़िला में अब कोरोना के 28 ही एक्टिव केस आज 11और कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद रांची जिला में अब कोरोना के 28 ही एक्टिव केस रह गए हैं। आपको बता दें कि रांची जिले में कुल कोरोना संक्रमण के अब तक 102 मामले सामने आए हैं, *जिनमें से 72 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं* रंग ला रही है मेहनत रांची…
रांची : झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार मामले बढ़ रहे हैं. शुक्रवार को भी हजारीबाग से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही झारखंड में कुल संख्या 205 हो गई. जानकारी के अनुसार दोनों संक्रमित मरीज महिला है वहीं शुक्रवार को झारखंड में एक दिन में कोरोना के 22 पॉजिटिव मरीज मिले थे. राज्य के कई जिलों से मिले कोरोना के मामले ने सरकार और राज्यवासियों की चिंता बढ़ा दी है. पहले से ही लोग लगभग दो महीने से लॉकडाउन के कारण परेशान है. ऐसे में बढ़ते मामले ने…
राँची। शुक्रवार को रिम्स में सभी कोरोना वारियर्स को आरएसएस कार्यकर्ताओं ने आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। आरएसएस से जुड़ी महिलाओं ने डाक्टर, नर्सेज, सफाई कर्मी व सुरक्षा में तैनात जवानों की आरती उतारी । आरएसएस कार्यकर्ताओं से ऐसे सम्मान पाकर डॉक्टर व नर्सेज इतने अभिभूत हुए की सभी भावुक हो गए। रिम्स निदेशक डाक्टर डीके सिंह ने कहा कि आरएसएस ने जो सम्मान दिया है उसका बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता है। आरएसएस से ऐसे सम्मान पाकर बहुत ही सुखद अनुभूति हो रही है। वहीं रिम्स के डॉ प्रशांत ने बताया कि यह सम्मान पाकर के…
रांची। झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक कोरोना के 203 मामले सामने आ चुके हैं। खासकर बाहर से प्रवासियों के लौटने के बाद संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला चल पड़ा है। बीते दिन एक साथ 22 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। गढ़वा, पलामू और हजारीबाग में घर पहुंचे बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों में संक्रमण के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इधर देशभर में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को लेकर पीएम मोदी ने पहले ही लॉक डाउन 4 की घोषणा कर दी है। हालांकि इसके स्वरूप को लेकर अभी…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सह पूर्व मंत्री सरयू राय ने आरोप लगाया है कि रघुवर सरकार में स्पेशल ब्रांच के अफसर नेताओं पर नजर रखते थे। ऐसा करने के लिए गोंदा थाना के पास स्पेशल ब्रांच का एक अनधिकृत कार्यालय खोला गया था। सीडब्लूसी के सदस्य बैजनाथ प्रसाद अनधिकृत कार्यालय में संपर्क सूत्र के रूप में काम करता था। सरयू राय ने गुरुवार को इस सिलसिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा है कि उन्होंने पूरे मामले पर एक एसआइटी गठन करने की मांग की है। यह मामला काफी गंभीर है। ऐसे में जांच होनी…
जमशेदपुर. छह साल की बच्ची को बिस्तर पर पेशाब करने की सजा मौत के रुप में मिली। मानवता को शर्मसार करने देने वाली यह घटना गुरुवार सुबह की है। उलीडीह थाना अंतर्गत मानगो-डिमना रोड मून सिटी के पास किराए के मकान में रहने वाले सौतेले पिता सागर सिन्हा ने बेटी वर्षा मछुआ (6 वर्ष) की पेट में लात मारकर हत्या कर दी। बच्ची के पहले पिता मानगो कुंवर बस्ती निवासी सोनू मछुआ के बयान पर सागर सिन्हा पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद आरोपी सौतेला पिता फरार है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस…
