Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पकड़ा गया झारखंड का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया और उसे कानपुर नगर के सरसौल आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अभी इस बात की जांच ही कर रहा था कि युवक कानपुर देहात कैसे आया, इसी बीच आइसोलेशन वॉर्ड में युवक सेनेटाइजर पीकर जान देने की कोशिश कर दी। आत्मदाह की जानकारी पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया और वहां से फौरन काशीराम ट्रामा सेंटर युवक को लाया गया पर डाक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद हैलट अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर हालत गंभीर बनी…
धनबाद:- धनबाद के 68 वें पुलिस कप्तान के रूप में आज अखिलेश बी वारियर ने पदभार ग्रहण कर लिया। वैसे निर्वतमान एसएसपी किशोर कौशल ने कल 30 अप्रैल के अपराह्न ही वारियर को पदभार सौंप दिया था। आज महज कुर्सी पर बैठाने की औपचारिकता पूरी की गई। बहरहाल कुर्सी सम्हालने के साथ अपने प्रथम प्रेस ब्रीफिंग में नए एसएसपी श्री वारियर ने पहले अपना परिचय दिया और अपनी पुलिसिंग की प्राथमिकताएं गिना दी। उन्होंने बताया कि वे 2012 बेच के आईपीएस हैं। बतौर प्रशिक्षु उनका प्रशिक्षण चाइवासा में हुआ,तदन्तर टंडवा में एसडीपीओ ,गिरिडीह में एसपी,चतरा में एसपी और अब धनबाद…
रांची: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने गुरुवार को बताया कि केंद्र द्वारा जारी सूची में प्रदेश में सिर्फ राजधानी रांची को रेड जोन में रखा गया है जबकि नौ अन्य जिलों को ऑरेंज जोन में व शेष चौदह जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है. कुलकर्णी ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजधानी रांची में प्रदेश के 110 में से सर्वाधिक 80 मामले सामने आए हैं जिसके चलते केन्द्र सरकार ने रांची को रेड जोन घोषित किया है, जबकि अपेक्षाकृत कम मामलों वाले नौ अन्य जिलों को ऑरेंज…
रांची: केंद्र सरकार के लॉक डाउन में राहत के बाद हैदराबाद से रांची के लिए खुली ट्रेन, शुक्रवार रात हटिया स्टेशन पहुचेगी ट्रेन, लिंगमपल्ली स्टेशन से 1200 कामगारों को लेकर चली ट्रेन . आज रात 11 बजे ट्रेन मजदूरों को लेकर हटिया स्टेशन पहुचेगी, इस कर्म में हटिया स्टेशन को सेनेटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बता दें की राज्य में प्रवासी मजदूरों को लाने राज्य सरकार प्रयासरत थी और DRM ने इस बात की पुष्टि कर दी है की राज्य सरकार के प्रयास की वजह से ही. इस स्पेशल ट्रेन को हैदराबाद के लिंगमपल्ली से रांची…
