Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक निजी चार्टर एम्बुलेंस बीच हवा में रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया है. विमान में एक गंभीर मरीज, मेडिकल टीम और पायलट समेत कुल पांच लोग सवार थे. रडार से संपर्क टूटने और निर्धारित समय पर दिल्ली न पहुंचने के बाद अब किसी बड़ी अनहोनी की आशंका गहरा गई है. शाम 7 बजे शुरू हुआ सफर, 90 मिनट बाद मच गया हड़कंप मिली जानकारी के अनुसार इस निजी चार्टर एम्बुलेंस ने सोमवार शाम 7:00…
रांची: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड का बजट मंगलवार 24 फरवरी को झारखंड विधानसभा में पेश किया जाएगा. हालांकि बजट कैसा होगा, कितने का होगा और किन किन सेक्टर पर फोकस होगा. यह जानने की उत्कंठा हर किसी में बनी रहती है तो सरकार की ओर से इसे सदन के समक्ष प्रस्तुत करने तक पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है. इस सबके बीच आर्थिक मामलों और बजट के जानकार यह अनुमान लगा लेते हैं कि इस बार का बजट आकार क्या होगा और पिछले वित्तीय वर्ष में आर्थिक मामलों में झारखंड का प्रदर्शन कैसा रहा है. कांग्रेस के नेता और…
रांची: झारखंड नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदान किया. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की है. साथ ही विधायक कल्पना सोरेन ने भी वोट मुख्यमंत्री के साथ वोट किया. राज्य की 48 शहरी निकाय चुनाव में वार्ड पार्षद, मेयर और अध्यक्ष के चुनाव के लिए मत डाले जा रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची नगर निगम के संत कुलदीप हाई स्कूल में वार्ड संख्या 26 के मतदान केंद्र संख्या 7 पर अपने मताधिकार का उपयोग किया. इस दौरान मुख्यमंत्री…
बुढ़मू : थाना क्षेत्र के नाउज में हृदय विदारक घटना सामने आई है. विजली विभाग की घोर लापरवाही से एक युवक की जान चली गई है,11 हजार बिजली के तार के चपेट में आकर सोनू लोहार (17 वर्ष )पिता सिकंदर लोहर की मौक़े पर मौत हो गई.मृतक सोनू लोहार जो सुबह मुँह साफ करने के लिए दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था,जहां बिजली विभाग का गुजरता हुआ 11 हजार वोल्ट तार था जिसके चपेट में मृतक आ गया, मौक़े पर ही उसकी मौत हो गई. कई घंटे पेड़ पर उसका शव पड़ा रहा, ज़ब स्थानीय लोगों ने शव को पेड़…
रांची के वार्ड 32 की 98 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्रीमती बुधनी देवी ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपने जुनून को साबित किया। उम्र के इस पड़ाव में चलने में असमर्थ होने के बावजूद, बुधनी देवी ने नई उमंग और उत्साह के साथ अपने नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षद के चयन के लिए वोट डाला। समाजसेवी मोंटी कुमार ने किया सहारा बुधनी देवी को वोट डालने के लिए समाजसेवी मोंटी कुमार ने साथ लिया। उन्होंने उन्हें लार्ड फोस्टर स्कूल, पिस्का मोड़ स्थित बूथ नंबर 2 तक पहुँचाया, जहां बुधनी देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। “आज…
रांची: Ranchi में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। शुरुआती दो घंटे में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। सुबह 9 बजे तक Ranchi Municipal Corporation क्षेत्र में कुल 7.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं Bundu नगर पंचायत क्षेत्र में मतदाताओं ने अधिक उत्साह दिखाया और 11.74 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। शुरुआती आंकड़ों से साफ है कि ग्रामीण व अर्ध-शहरी इलाकों में वोटिंग का प्रतिशत शहर की तुलना में अधिक रहा है। शाम 5 बजे तक होगा मतदान चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं से अपील की गई है कि वे समय पर अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस पर्व में…
झरिया : नगर निगम चुनाव के दौरान झरिया में बड़ा हंगामा हो गया है। डीएवी उच्च विद्यालय स्थित बूथ संख्या 12, 13, 14 और 15 के समीप मुख्य सड़क जाम होने से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो गई है. जानकारी के अनुसार, देर रात झरिया थाना और घनुवाडीह ओपी क्षेत्र के बालूगद्दा में अवैध कोयला लोड एक ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने अवैध कोयला लदे तीन ट्रकों को पकड़ लिया. रविवार सुबह होते ही गुस्साए लोगों ने झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग पर डीएवी उच्च विद्यालय के पास…
आज झारखंड में 48 शहरी निकायों के लिए मतदान हो रहा है। 9 नगर निगमों, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों में कुल 43 लाख से ज्यादा मतदाता मेयर और वार्ड पार्षदों का चुनाव करेंगे। चुनाव बैलट पेपर से हो रहा है, जिसमें NOTA का विकल्प नहीं है। अगर आप वोट डालने जा रहे हैं, तो इन बातों का खास ख्याल रखें ताकि आपकी वोट व्यर्थ न हो। यहां हम आपको वोटिंग की पूरी प्रक्रिया, मुहर लगाने का तरीका और आम गलतियों से बचने के टिप्स बता रहे हैं। चुनाव की जरूरी जानकारी मतदान का समय: सुबह 7 बजे…
