Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
राजधानी रांचीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुर्गापूजा, दिवाली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे रांची-कामाख्या-रांची स्पेशल ट्रेन चलायेगा. रांची-कामाख्या साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन (08621) 27 सितंबर से शुरू होगी. स्पेशल ट्रेन का परिचालन 1 नवंबर तक होगा. ट्रेन रांची से हर शनिवार रात 8:10 बजे प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे. रविवार रात 11 बजे कामाख्या पहुंचेगी ट्रेन रांची-कामाख्या-रांची स्पेशल ट्रेन मुरी, बोकारो, धनबाद, जसीडीह, किउल, कटिहार, न्यू जलपाइगुड़ी, न्यू बंगाईगांव, रंगिया होते हुए रविवार रात 11 बजे कामाख्या पहुंचेगी. वहीं, कामाख्या-रांची साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन (08622)…
झारखंड सरकार के सांख्यिकी एवं मूल्यांकन निदेशालय (Directorate of Economics and Statistics) के ताजा आकलन के अनुसार, वर्ष 2024 तक राज्य की कुल आबादी बढ़कर लगभग 3.99 करोड़ (39.756 मिलियन) हो चुकी है। यह अनुमान राज्य की तेजी से हो रही जनसंख्या वृद्धि को दर्शाता है, जो 2023 में 3.93 करोड़ से 0.5 लाख से अधिक की बढ़ोतरी को इंगित करता है। यह आंकड़ा राज्य सरकार के लिए विकास योजनाओं, संसाधन आवंटन और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निदेशालय के अनुसार, यह अनुमान राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के तकनीकी समूह की रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें जनगणना डेटा और प्रक्षेपण…
झारखंड के खूंटी जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के डिगरी बगीचा गांव में गुरुवार दोपहर एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी पास्कल भेंगरा के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने जब शरीफा के पेड़ से शव लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर तोरपा अशोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी नितेश गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि…
झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रहने वाले कुड़मी समुदाय द्वारा खुद को आदिवासी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर बड़ा आंदोलन शुरू होने जा रहा है. इसी क्रम में, 20 सितंबर को पूरे क्षेत्र में रेल रोको आंदोलन की घोषणा की गई है, जिसके चलते झारखंड पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. आगामी रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर, झारखंड पुलिस ने संभावित संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान दिया है. मुरी, गोमो, नीमडीह, घाघरा, चांडिल, हंसडीहा, छोटा गम्हरिया, डुमरी, गंजिया बराज और पारसनाथ जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों और इलाकों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा रेल…
झारखंड में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सलवाद के खिलाफ लगातार बड़ी सफलता मिल रही है. राज्य में इनामी नक्सलियों की संख्या 58 से घटकर अब सिर्फ 49 रह गई है. उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी से 15 सितंबर 2025 तक लातेहार, चाईबासा, बोकारो, हजारीबाग, पलामू और गुमला जिले में मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 28 नक्सलियों को मार गिराय. 28 में 11 इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर कुल 3.15 करोड़ का इनाम घोषित था. मारे गए नक्सलियों में दो सेंट्रल कमेटी मेंबर प्रयाग मांझी और सहदेव सोरेन भी शामिल हैं. केंद्र सरकार के मार्च…
पलामू: जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजदिरिया से एक अज्ञात युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव झाड़ियों में पड़ा मिला, जिसमें एक पैर जंजीर और ताले से बंधा हुआ था। युवती की आंख, गला और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गए हैं। हत्या की आशंका प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती को हत्या से पहले बंधक बनाकर रखा गया होगा। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर…
शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिये झारखंड सरकार लगातार काम कर रही है. जिसको लेकर अभी मूल्यांकन किया गया. जिसके परिणाम निकलकर सामने आए हैं. झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, रांची द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत निर्धारित 24 सूचकों के औसत मूल्यांकन में कोडरमा जिले ने शानदार सफलता प्राप्त की है. जिले ने 79.05% अंक हासिल कर राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है. यह उपलब्धि शिक्षा क्षेत्र में हो रहे निरंतर सुधार, बेहतर प्रबंधन तथा प्रशासनिक प्रयासों का स्पष्ट प्रमाण है. कोडरमा के बाद जामताड़ा जिले ने 78.83% अंकों के साथ दूसरा स्थान और…
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 18 से 22 सितंबर तक झारखंड में बारिश होने का अनुमान जताया है. 5 दिनों के लिए मौसम केंद्र रांची ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. इस दौरान कुछ जगहों पर भारी वर्षा होगी, तो कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा और वज्रपात होने की चेतावनी दी गयी है. कुछ जगहों पर आंधी-तूफान चलने की भी संभावना है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास हिनू रोड स्थित मौसम केंद्र ने यह पूर्वानुमान जारी किया है. दैनिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम केंद्र ने कहा है कि…
देवघर के सारठ प्रखंड के शिमला पंचायत की रहने वाली खुशी देवी की शादी 10 साल पहले इसी प्रखंड के रानीगंज गांव के बसंत मोहली के साथ हुई थी. दोनों से एक बेटा भी हुआ जिसकी उम्र लगभग 5 वर्ष बताई जा रही है. इसके बाद फिर से गर्भवती हुई 28 वर्षीय खुशी देवी की हत्या बीती देर रात इसके पति बसंत मोहली ने तेज़ धारदार वाली टांगी से मार मारकर इसकी हत्या कर दी. हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. देर रात में सारठ थाना की पुलिस रानीगंज गांव में गश्ती कर रही थी तभी पुलिस…
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा स्थित सीआरपीएफ कैंप में बुधवार को तैनात जवान शशिकांत प्रसाद (43) को ड्यूटी के दौरान सांप ने डंस लिया. घटना के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. उन्हें तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया. टीएमएच में चल रहा इलाज, हालत नाजुक टीएमएच में शशिकांत प्रसाद का इलाज डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम कर रही है. उन्हें निगरानी में रखा गया है और सभी जरूरी चिकित्सा उपाय किए जा रहे हैं. घटना के बाद…
