Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड के पाकुड़ में लुटेरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगारसी पंचायत अंतर्गत पकलो गांव में स्थित एसबीआई के सीएसपी संचालक रंजीत भगत के साथ लूट हुई है। यहां के अमड़ापाड़ा से पकलो गांव जाने के दौरान बोका मोड़ के पास हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में अपराधियों ने सीएसपी संचालक से लाखों की लूट की है। इस मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि दो बाइक पर सवार हो कर आए अपराधियों ने सीएसपी संचालक के लैपटॉप, कैश के साथ बाइक भी अपने साथ ले…
पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत 9.70 करोड़ किसानों को सालाना 6,000 रूपए दिए जाते है । यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है। यह पैसा डीबीटी ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है। अगस्त 2025 तक योजना की 20वीं किस्त के पैसे जारी कर दिए है।अब 21वीं किस्त का इंतजार है।आईए जानते है कि नियम के…
नई दिल्ली. हरभजन सिंह का कहना है कि भारत को पाकिस्तान से क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए. भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में रविवार को भिड़ने वाली हैं. इस मुकाबले से पहले भज्जी ने कहा है कि जब तक दोनों देशों के बीच में रिश्ते सुधर नहीं जाते तब तक पाकिस्तान से ना तो क्रिकेट खेलना चाहिए और ना ही उनके साथ कोई भी व्यापार होना चाहिए. भज्जी ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होने से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में सुधार जरूरी है. पारंपरिक प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के…
देश को 15वें उपराष्ट्रपति मिल चुके हैं. जी हां, राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने सीपी राधाकृष्णन को 15वें उपराष्ट्रपति का शपथ दिलाया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ देश के काफी गणमान्य नेता मौजूद थे. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पूर्व उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू और जगदीप धनखड़ भी मौजूद थे. बता दें कि पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जुलाई में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दिए हैं. मंगलवार को हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार चंद्रपुरम पोन्नुसामी (सीपी) राधाकृष्णन ने जीत हासिल कर ली थी. आज यानी शुक्रवार, 12 सितंबर को वह राष्ट्रपति भवन में…
रांची: राजधानी रांची में आज शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। खेलगांव चौक के पास एक तेज़ रफ्तार स्कूल बस ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि युवती बस के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, स्कूटी पर साथ बैठे उसका छोटा भाई बाल-बाल बच गया और उसे हल्की चोटें आईं। हादसा कैसे हुआ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे यह घटना घटी। स्कूटी से घर से निकल रही युवती को पीछे से आ रही स्कूल बस ने टक्कर मारी। टक्कर लगते ही युवती सड़क…
रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवचयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं और राज्य निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। पर्यटन को नई पहचान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड की पहचान को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं – झारखंड पर्यटन का नया लोगो लॉन्च किया गया। झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (JTDCL) की नई वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक दल प्रबंधन…
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है। इस संयुक्त ऑपरेशन में पांच राज्यों से पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी एक संगठित मॉड्यूल के तौर पर काम कर रहे थे और पाकिस्तान से इनकी सीधी कनेक्शन की पुष्टि हुई है। सबसे अहम गिरफ्तारी झारखंड की राजधानी रांची से हुई है। यहां से पकड़ा गया अशहर दानिश इस पूरे नेटवर्क का चीफ कोऑर्डिनेटर बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अशहर दानिश लगातार पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में था और उसी…
अमेरिका की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान कंजरवेटिव युवा नेता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या (Charlie Kirk Shot Dead) कर दी गई. यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान उनको गोली मारी गई. चार्ली किर्क की हत्या में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था, लेकिन कई घंटों पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया. सुरक्षा एजेंसियां हत्यारे की तलाश में जुटी हैं. चार्ली किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी उनके गले में गोली मार दी गई. करीबी की हत्या के बाद ट्रंप…
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड में 11 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी भागों में भारी वर्षा की संभावना जतायी है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी. कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात और वर्षा होने की भी संभावना है. 2 दिन में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक आयेगी गिरावट मौसम विभाग ने बताया है कि कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है. राज्य में अगले 2 दिन के दौरान उच्चतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक…
राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में आरजेडी नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार राय उर्फ आला राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि राजकुमार राय जैसे ही अपनी गाड़ी से घर के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जान बचाने की कोशिश में राजकुमार राय दौड़ते हुए पास के ही एक होटल के भीतर घुस गए. हमलावर भी पीछा करते वहां पहुंच गए और होटल के अंदर भी कई राउंड फायरिंग की. गोली लगने से राजकुमार बुरी तरह…
