Author: Admin

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री श्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य में चल रही विकासात्मक योजनाओं, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में लागू की जा रही कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आदिवासी, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। वहीं, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने भी अपने…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और विधायक ने स्व. दुर्गा सोरेन के योगदान को याद करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया। स्व. दुर्गा सोरेन का योगदान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में स्व. दुर्गा सोरेन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। वह आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। उनके नेतृत्व और संघर्ष को झारखंड की जनता कभी…

Read More

राजधानी रांची समेत राज्यभर का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार से मौसम में थोड़ा बदलाव संभव है. कई जगहों पर दोपहर बाद आकाश में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना है. साथ ही कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी चल सकती है. चक्रवाती टर्फ के कारण बिगड़ेगा मौसम इधर राजधानी रांची समेत विभिन्न जगहों पर कल मंगलवार शाम से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती टर्फ गुजर रहा…

Read More

राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आयी है. आज बुधवार की सुबह पथल कुदवा के पास स्थित जीके मैन्सन नाम के लॉज से ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने उक्त कार्रवाई की है. संदिग्ध आतंकी का नाम अशहर दानिश बताया गया है. वह मूल रूप से बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है. बीते करीब डेढ़ वर्षों से दानिश रांची के इस लॉज में रह रहा था. वह 14 जनवरी 2024 को लॉज में रहने आया था. पिस्तौल और केमिकल बरामद संदिग्ध आतंकी के पास…

Read More

Gen-Z के आंदोलन में नेपाल की पूरी सत्ता उखड़ गई है. मंगलवार, 9 सितंबर को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अब राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी रिजाइन कर दिया है. तकरीबन 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद नेपाल में युवा सड़कों पर उतर आए थे. सोमवार को पुलिस की गोली लगने से 19 प्रदर्शनकारियों की मौत ने मामला और बिगाड़ दिया. इससे आक्रोशित आंदोलनकारी युवाओं ने पीएम ओली के सोशल मीडिया बैन वापस लिए जाने के फैसले को भी दरकिनार कर दिया. वे संसद भवन तक पहुंच गए और उसे आग लगा दी. राष्ट्रपति…

Read More

जमशेदपुर में निवेशकों का पैसा लेकर फरार हुए मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के एमडी भूषण सिंह और उनकी पत्नी एवं डायरेक्टर प्रियंका सिंह को साकची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों को गुड़गांव से पकड़कर जमशेदपुर लाया गया है और साकची थाना में रखा गया है। हालांकि पुलिस अभी औपचारिक रूप से कुछ कहने से बच रही है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में यह बड़ी कार्रवाई है। मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड ने लोगों को अत्यधिक ब्याज, आकर्षक कमीशन और फिल्मी सितारों से जुड़ी योजनाओं का झांसा देकर निवेश के लिए प्रेरित किया। इसके बाद करीब 10 हजार निवेशकों का मेहनत…

Read More

पेसा कानून के अनुपालन में कोताही बरतने को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार द्वारा की जा रही बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. यह फैसला मंगलवार को आदिवासी बुद्धिजीवी मंच द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान सुनाया गया. मंच ने याचिका में आरोप लगाया था कि राज्य सरकार ने पेसा कानून के तहत ग्रामसभा की अनुमति और नियमावली बनाए बिना ही बालू घाटों की नीलामी शुरू कर दी, जो कि पहले हाईकोर्ट के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है. गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने पूर्व में सरकार को पेसा…

Read More

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ट्रांसजेंडरों का राज्यव्यापी सर्वें कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सर्वे से ही पता चलेगा कि ट्रांसजेंडरों की जिलावार संख्या क्या है. उनकी जरूरतें क्या हैं. वे क्या चाहते हैं. उसके बाद ही उनके कल्याण के लिए फंड और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने में सहूलियत होगी. साथ ही उनके लिए तय विभिन्न योजनाओं से उन्हें जोड़ना भी सुगम होगा. वह मंगलवार को अपनी अध्यक्षता में आहूत झारखंड ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक कर रही थीं. जिलास्तरीय समिति के यथाशीघ्र गठन पर बल बैठक में यह…

Read More

नेपाल में विरोध प्रदर्शनों के बीच हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भी इस्तीफा देना पड़ा है। राष्ट्रपति पौडेल के निजी आवास पर कब्जा कर आगजनी की गई है। मंत्रियों के घरों को निशाना बनाया जा रहा है और कई मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं।नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारी उनके कार्यालय ‘सिंह दरबार’ में भी प्रवेश कर गए। यहां तक कि संसद को भी प्रदर्शनकारियों ने कब्जे में ले लिया है।

Read More