Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
महेंद्र सिंह धोनी की धरती रांची एक बार फिर क्रिकेट जगत को नया हीरो दे रही है। 25 वर्षीय अमित सिंह सिकरीवाल भारतीय घरेलू क्रिकेट के उभरते हुए चेहरे हैं। 17 दिसंबर 2000 को जन्मे अमित का सफर केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जुनून, संघर्ष और दूरदृष्टि का प्रतीक है। अमित का मानना है – “क्रिकेट रोज़ कुछ नया सीखने का नाम है। जीत हो या हार, मैदान से लौटते वक्त खिलाड़ी को पहले से बेहतर बनना चाहिए।” क्रिकेट करियर की शुरुआत अमित ने पहली बार बड़ा मंच चांसलर ट्रॉफी में पाया, जहाँ उन्होंने बल्ले और गेंद…
रांची। राज भवन के दरबार हॉल में आज आयोजित एक विशेष समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति नवनीत कुमार ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। शपथ दिलाने का कार्य राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त अध्यक्ष को हार्दिक बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। दोनों ने उम्मीद जताई कि न्यायमूर्ति नवनीत कुमार के नेतृत्व में राज्य का ऊर्जा क्षेत्र और अधिक सुदृढ़ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों…
रामगढ़। झारखंड का चेटर गांव शिक्षा, शांति और आपसी समझदारी के लिए देशभर में एक मिसाल बन गया है। रांची से लगभग 100 किमी दूर बसे इस गांव में हर घर से कोई न कोई शिक्षक, सरकारी कर्मचारी या फिर शोधार्थी (पीएचडी स्कॉलर) निकलता है। यही कारण है कि यहां शिक्षा का स्तर बेहद ऊँचा है और लोग मिलजुलकर बिना किसी विवाद के रहते हैं। हर घर में शिक्षक या सरकारी कर्मचारी गांव के हर तीसरे घर में कोई न कोई शिक्षक या सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्ति है। यहां तक कि कई परिवारों से बच्चे सिविल सेवा और अन्य…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर : A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श)” का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महाधिवक्ता राजीव रंजन को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक बाबा बैद्यनाथ धाम की ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक महत्ता को नई दृष्टि प्रदान करेगी। पुस्तक में क्या है खास इस पुस्तक में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की ऐतिहासिकता, प्राचीनता, पौराणिकता, धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक और वैधानिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई है। यह पुस्तक…
रांची। राजधानी रांची इस बार दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक आस्था और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। श्री रामलाल पूजा समिति की ओर से जिला स्कूल मैदान में इस वर्ष भी भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार यहां गुजरात के भुज स्थित प्रसिद्ध स्वामी नारायण मंदिर के प्रारूप पर विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। इसे झारखंड का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल माना जा रहा है। 14 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में पंडाल का निर्माण पूरे पंडाल का निर्माण कार्य लगभग 14,000 वर्ग फीट क्षेत्र में किया…
यात्रियों को आने वाले सप्ताह में रेल यात्रा की योजना बनाते समय सावधानी बरतनी होगी। आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकास और मरम्मत कार्यों के कारण 25 अगस्त से 31 अगस्त तक ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। रद्द की गई ट्रेनें रेलवे ने जानकारी दी है कि ब्लॉक के चलते 68077 और 68078 मेमू पैसेंजर ट्रेनें 25 से 31 अगस्त तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा, 31 अगस्त को 68045/68046 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर भी रद्द कर दी गई है। मार्ग परिवर्तित ट्रेन ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया…
रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अपने दूसरे दिन सोमवार, 25 अगस्त को और ज्यादा गरमाने वाला है। पहले ही दिन से सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली और सोमवार को भी इसी के तेज होने के आसार हैं। 22 से 28 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र सत्र की शुरुआत 22 अगस्त को हुई और यह 28 अगस्त तक चलेगा। इस बार कई अहम मुद्दे चर्चा में रहेंगे, जिनमें विशेष जांच रिपोर्ट (एसआईआर), अतिवृष्टि, सूर्या हांसदा एनकाउंटर और अनुपूरक बजट प्रमुख हैं। अनुपूरक बजट हुआ पेश 22 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4296.62…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सह भाजपा नेता चंपई सोरेन को उनके रांची स्थित आवास से हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक चंपाई सोरेन पर यह कार्रवाई सदर डीएसपी ने की है। कहा जा रहा है कि चंपाई सोरेन रिम्स-2 जमीन विवाद को लेकर आज नगड़ी में हल चलाने वाले थे। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों की जुटने की उम्मीद थी। इसलिए उन्हें उनके निवास से बाहर जाने से रोक दिया गया है। वहीं, रिम्स-2 की जमीन के पास पुलिस जवानों की तैनाती कर दी…
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का फेसबुक पेज एक बार फिर हैक कर लिया गया है। इस बार हैकर ने पेज का नाम भी बदल दिया है, जिससे उनके समर्थकों और फॉलोअर्स में भ्रम की स्थिति बन गई है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का फेसबुक पेज पहले भी कुछ महीने पहले हैक किया गया था। उस समय भी काफी प्रयासों के बाद पेज को वापस लिया गया था। अब दोबारा पेज हैक होने से चिंता बढ़ गई है। मंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि इस संबंध में साइबर सेल को शिकायत दे दी गई है और…
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2025/08/KOYLANCHAL-SAMVAD-DHANBAD-PDF-24-08-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 24-08-2025″]
