Author: Admin

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र तीसरे दिन शून्यकाल में शुक्रवार को कई अहम जनसरोकार से जुड़े मुद्दे जोरदार तरीके से उठाए गए. सदन में जहां एक ओर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 6450 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया, वहीं विपक्ष और सत्तापक्ष के विधायकों ने छात्रों, रैयतों और आम जनता से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा प्रस्तुत 6450 करोड़ रुपये के तृतीय अनुपूरक बजट में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया गया है. सरकार ने इसे विकास कार्यों को गति…

Read More

Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घोषणा की कि महिला दिवस के दिन सहिया बहनों को एक साल का एकमुश्त 24000 रुपये का भुगतान किया जायेगा. वे मांडू विधायक निर्मल महतो के सवालों का जवाब दे रहे थे. निर्मल महतो ने सवाल उठाया था कि राज्य की सहिया बहनें विधानसभा के बाहर धरने पर बैठी हैं. उन्हें जो प्रति माह मिलता है, उसका भुगतान नहीं हो रहा है. सरकार उनकी सुध ले.

Read More

रांची: झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार 21 फरवरी से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी रांची समेत अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के रुख में परिवर्तन के कारण होगा। 26 फरवरी तक राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। इन जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार बादल और छिटपुट बारिश का व्यापक असर भले ही न…

Read More

पटना: पटना में खुले नालों में गिरकर मासूमों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला थाना क्षेत्र के सरासत गांव का है, जहां गुरुवार को घर से निकली एक बच्ची देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो गांव के एक खुले नाले के चैंबर पर उनकी नजर पड़ी। स्वजनों को आशंका हुई कि कहीं बच्ची नाले में तो नहीं गिर गई। संदेह के आधार पर जब डंडा डालकर देखा गया तो बच्ची का कपड़ा दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से मोटर लगाकर नाले का पानी…

Read More

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने एक्स हैंडल (X handle) पर ट्वीट कर कहा है कि हमारे देश, केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम… यह नाम पूरे देश को द्रवित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है। ऐसे समय में, जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने का निर्णय श्रीमती शेरिन एन जॉन और श्री अरुण अब्राहम के लिए साधारण नहीं, बल्कि अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है। यह केवल अंगदान नहीं था, यह मानवता…

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मांडू विधायक ने राज्य में जंगली हाथियों के हमले से हो रही मौतों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाल ही में हाथियों के हमले में सात लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी मुद्दे को उठाते हुए मांडू विधायक निर्मल महतो ने विधानसभा परिसर की सीढ़ियों पर बैनर के साथ धरना दिया और सरकार तथा वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि राज्य में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, लेकिन वन विभाग उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने में पूरी…

Read More