Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची। राजधानी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब रांची भी महानगरों की तरह मेट्रो रेल की सौगात पाने की ओर कदम बढ़ा चुका है। केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) तैयार कर भेजने का निर्देश दिया है। इस रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि रांची में मेट्रो रेल कितनी जरूरी है और किन मार्गों पर इसका संचालन संभव होगा। तीन शहरों का था प्रस्ताव, केवल रांची को मिली प्राथमिकता झारखंड सरकार ने रांची, जमशेदपुर और धनबाद—इन तीन शहरों में मेट्रो रेल परियोजना का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था। हालांकि, केंद्र ने…
सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग उठाई। सुझाव दिया गया कि विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजा जाए। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से कहा कि यह सदन की सामूहिक भावना है। राज्य की जनता की जो भावना है, उसे सदन के सदस्यों ने व्यक्त किया है। इस पर विधानसभा विचार करेगी। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आजसू विधायक निर्मल महतो और जदयू विधायक सरयू राय ने भी शिबू सोरेन को…
22 अगस्त से 28 अगस्त तक झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र चलेगा। इस दौरान सुरक्षा कारणों से विधानसभा (नया भवन) के चारों ओर 1000 मीटर के दायरे में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इस आदेश के तहत ▪️पांच या उससे ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकेंगे (सरकारी काम और शवयात्रा को छोड़कर)। ▪️हथियार या बारूद लेकर घूमना मना है। ▪️लाठी-डंडा, तीर-धनुष जैसे हथियार भी नहीं ले जा सकेंगे। ▪️धरना, प्रदर्शन, जुलूस या रैली पूरी तरह से बैन रहेंगे। ▪️लाउडस्पीकर या माइक का इस्तेमाल भी नहीं होगा (सरकारी काम को छोड़कर)। ▪️यह निषेधाज्ञा 22 अगस्त…
सूर्या हांसदा एनकाउंटर प्रकरण की जांच के लिए आगामी 24 अगस्त को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की ( एनसीएसटी) की नौ सदस्यीय टीम का दौरा ललमटिया के डकैता स्थित सूर्या हांसदा के पैतृक गांव में होगा। टीम का नेतृत्व आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा और निरुपम चकमा करेंगी। टीम में आयोग के सदस्य सचिव वाईपी यादव, सलाहकार एचआर मीना, सुभाष रशिक सोरेन, राहुल यादव, अनुसंधानकर्ता राहुल कुमार सहित सदस्य के निजी सचिव कुशेश्वर साहू, प्रति रंजन चकमा आदि शामिल है। नई दिल्ली से आयोग की टीम देवघर हवाई अड्डा पर उतरेगी। वहां से गोड्डा सर्किट हाउस में विश्राम के…
झारखंड विधानसभा का पूरक मानसून सत्र आज से शुरू हो चुका हैं. यह सत्र 28 अगस्त तक चलेगा और इसमें कुल 4 कार्य दिवस होंगे. सत्र के पहले दिन ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट सदन में रखा गया. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 4296 करोड़ 62 लाख का अनुपूरक बजट पेश किया. 26 अगस्त को अतिवृष्टि पर विशेष चर्चा का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री ने सदन में 26 अगस्त को अतिवृष्टि पर विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा. सत्र में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी. हाल में में 3 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन…
झारखंड में अगले 6 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है, जिससे कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रांची मौसम केंद्र के अनुसार, 21 से 26 अगस्त तक राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जिसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों में देखने को मिलेगा. 21 अगस्त को प्रभावित होने वाले जिले साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद,…
झारखंड के स्कूलों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी पढ़ाई जाएगी। जी हां, झारखंड सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने ये घोषणा की है। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की घोषणा के अनुसार, वर्ष 2026 से राज्य के सभी विद्यालयों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन और योगदान से जुड़ी सामग्री को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। पहली से बारहवीं कक्षा तक की कुल 8 किताबों में शिबू सोरेन के जीवन पर आधारित अध्याय जोड़े जाएंगे। छोटे बच्चों (कक्षा 1 से 5) के लिए शिबू सोरेन का परिचय सरल भाषा और कहानियों के माध्यम से कराया…
Ranchi: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड की जनता को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राज्य में कई नई हाईवे और सड़क परियोजनाओं के निर्माण की घोषणा की है। इन परियोजनाओं से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। झारखंड की नई सड़क परियोजनाएं गडकरी ने जिन प्रमुख सड़क परियोजनाओं का ऐलान किया, उनमें शामिल हैं: महगामा से एकचारी तक फोर लेन सड़क लागत: ₹1500 करोड़ इस परियोजना से क्षेत्र में यातायात की सुविधा बेहतर होगी और लोगों को तेज और सुरक्षित सफर का लाभ मिलेगा। देवघर से…
राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा कैंपस में एक छात्रा पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया गया. घटना बुधवार रात की है. घटना के बाद कैंपस के छात्रों ने जमकर हंगामा किया, वहीं गुरुवार को छात्रों ने इस हमले के विरोध में क्लासेज बंद रखने का ऐलान किया है. क्या है मामला जानकारी के अनुसार, एमबीए पीजी डिपार्टमेंट की एक छात्रा बुधवार रात कैंपस में टहल रही थी. इसी दौरान किसी ने छात्रा के हाथ पर ब्लेड से वार कर दिया. इस घटना को अंजाम देने वाला मौके से फरार हो गया. घटना के बाद छात्रा चिल्लाई. उसकी…
चतरा में लंबे समय के बाद भाकपा माओवादियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। बुधवार की देर रात लावालौंग थाना क्षेत्र के लेंबोडीह विशनपुर गांव में नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए दो एक ट्रैक्टर और एक सवारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। जलाए गए वाहनों में एक सवारी वाहन व एक ट्रैक्टर शामिल है। दोनों वाहन संतन गंझू का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दो दर्जन से अधिक की संख्या में हथियारबंद नक्सली संतन गंझू के तलाश में पहुंचे थे, जब घर पर संतन नहीं मिला तो घर के बाहर खड़ी दो वाहनों…
