Author: Admin

रांची: झारखंड कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में संयुक्त निदेशक (Joint Director) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी के साथ असम-मेघालय कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सी. वेंकट सुब्बा रेड्डी को भी इसी पद पर नियुक्ति दी गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी अधिसूचना को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी प्रदान कर दी है। आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों का कार्यकाल पांच साल का होगा। कुलदीप द्विवेदी का नया कार्यकाल द्विवेदी इससे पहले सीबीआई में डीआईजी (DIG) की भूमिका निभा रहे थे।…

Read More

रांची: झारखंड शराब घोटाले मामले में जेल में बंद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत मिली है। एसीबी कोर्ट ने उन्हें BNSS की धारा 187 (2) के तहत जमानत प्रदान कर दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जमानत की अवधि में चौबे राज्य से बाहर जाने से पहले अदालत को सूचना देंगे और ट्रायल के दौरान अपना मोबाइल नंबर भी नहीं बदलेंगे। इसके साथ ही, उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलके भरने होंगे। गौरतलब है कि गिरफ्तारी के 92 दिन बीत जाने के बावजूद ACB ने अभी तक आरोपपत्र दाखिल नहीं किया है। इसी…

Read More

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के 11 जिलों में 21 अगस्त 2025 से भारी वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि 20 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 21 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश जारी बुलेटिन के अनुसार, 21 अगस्त को हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में भारी वर्षा की आशंका है। मौसम केंद्र ने कहा कि पूर्वोत्तर और मध्य झारखंड में वर्षा का प्रभाव अधिक रहेगा,…

Read More

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार की सुबह फूड प्वाइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई। इस घटना में करीब 40 छात्राएं बीमार हो गईं। इनमें से सात की हालत गंभीर है, जिन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी छात्राओं का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। गंभीर रूप से बीमार छात्राओं में चांदनी कुमारी (15), मुन्नी कुमारी (14), आरती कुमारी (8), संजना कुमारी (9), आइसा परवीन (9) और साक्षी कुमारी (7) शामिल हैं। इनमें चांदनी की स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात छात्राओं ने…

Read More

नई दिल्ली: झारखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता की नियुक्ति पर उठे विवाद को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा दायर अवमानना याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत के इस फैसले से अनुराग गुप्ता और राज्य सरकार दोनों को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने क्या कहा? चीफ जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस एन.वी. अनजारिया की बेंच ने मामले की सुनवाई की। सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि डीजीपी की नियुक्ति…

Read More

लातेहार: सोमवार सुबह झारखंड के लातेहार ज़िले से बड़ी खबर सामने आई, जहां बरियातू स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के हॉस्टल में अचानक आग लग गई। इस हादसे में 20 से 25 छात्राएँ बड़ी मुश्किल से बच निकलीं। हालांकि आग की लपटों में हॉस्टल का सामान, बिस्तर और पढ़ाई-लिखाई की सामग्री जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी छात्रा को चोट नहीं आई। सुबह 6 बजे लगी आग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग सुबह करीब 6 बजे हॉस्टल के एक कमरे में भड़की। कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे परिसर में फैल गया। छात्राओं ने शोर…

Read More

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान रविवार को डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम सर्च आपरेशन पर थी। इसी दौरान सोमवार को सुबह नक्सलियों के द्वारा किए गएआइईडी विस्फोट (IED Blast) में डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। इसके अलावा इस ब्लास्ट में तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। घायलों की चल रहा इलाज घायल जवानों का भोपालपटनम स्वास्थ्य केंद्र उपचार चल रहा है। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद…

Read More

रांची: बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. वे फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल है. इससे पहले 18 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं. यह झारखंड के लिए एक खास बात है, क्योंकि अगर सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीत जाते हैं, तो देश के दोनों सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर ऐसे व्यक्ति होंगे जो झारखंड के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं. वर्तमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. वह 18 मई 2015 से 13 जुलाई 2021 तक झारखंड की राज्यपाल…

Read More

Ranchi: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन (Ramdas Soren) के निधन पर राज्य सरकार ने एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। शनिवार, 16 अगस्त को पूरे राज्य में मंत्री के सम्मान में शोक मनाया जाएगा। इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। सचिवालय ने जारी किया आदेश सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से शनिवार सुबह इस संबंध में आदेश जारी किया गया। आदेश में बताया गया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग मंत्री रामदास सोरेन का इलाज के दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।…

Read More

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर को आज अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड विधानसभा लाया गया. इस दौरान राज्य के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. राज्यपाल संतोष गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, विधायक समीर मोहंती, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सांसद जोबा माझी, पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर, विधायक जगत माझी और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय सहित कई अन्य नेताओं एवं विधायकों उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी विदाई दी. झारखंड विधानसभा परिसर में माहौल गमगीन रहा और…

Read More