Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी IAS अधिकारी विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा हैं. आज इस मामले की सुनवाई में हाईकोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे उन्हें फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. विनय चौबे के वकील देवेश आजमानी ने कोर्ट में बहस की और एसीबी द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी और गिरफ्तारी को चुनौती दी. उन्होंने अदालत से एफआईआर और सभी दंडात्मक कार्रवाइयों को रद्द करने का अनुरोध किया था. हालांकि कोर्ट…
बिहार मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित होने के बाद सियासत जारी है। विपक्षी दल लगातार कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर सवाल उठा रहे हैं। कह रहे हैं कि मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित होने के बाद कई लोगों के नाम कट गए। लेकिन, चौंकाने वाली बात यह है कि मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित होने के 14 दिन बाद भी अब तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से दावा या आपत्ति नहीं की गई है। चुनाव आयोग ने गुरुवार सुबह मतदाता पुनरीक्षण कार्य का डेली बुलेटिन जारी किया। चुनाव आयोग ने फिर से अपील करते हुए कहा कि एक अगस्त को जारी…
झारखंड के बहुचर्चित सूर्या नारायण हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच अब क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) को सौंप दी गई है। पूर्व भाजपा नेता और चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सूर्या हांसदा की 11 अगस्त 2025 को पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी, जिसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की थी। क्या है मामला? पुलिस के अनुसार, सूर्या हांसदा को 11 अगस्त को देवघर से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ…
राजधानी रांची में एक शख्स का 27 करोड़ 48 लाख रुपये के बिजली बिल ने हड़कंप मचा दिया है। अब सोशल मीडिया पर यह बिल तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक एचईसी इलाके के सेक्टर-2 में एक उपभोक्ता को 27 करोड़ 48 लाख रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया, जबकि एक अन्य उपभोक्ता के नाम 1 करोड़ 47 लाख रुपये का बिल भेजा गया। करोड़ों के यह बिल देखकर उपभोक्ता परेशान हो गये और विभाग के चक्कर लगाने लगे। अधिकारियों की सफाई मामला सामने आते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी उपभोक्ताओं के घर पहुंचे…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा में लाखों लोगों के जुटने की संभावना है. शायद ही झारखंड में अभी तक किसी श्राद्ध कर्म में इतने लोग जुटे हो. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव के लोगों के साथ बैठक कर श्राद्ध कर्म को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं. श्राद्धकर्म के भोज में क्या क्या व्यवस्था होनी चाहिए इसके लिए भी ग्रामीण सहित परिजनों से परामर्श ले रहे हैं. 4 हेलीपैड के…
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2025/08/KOYLANCHAL-SAMVAD-DHANBAD-PDF-11-AUGUST-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 11 AUGUST 2025″]
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2025/08/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-11-AUG.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 11 AUG”]
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज नेमरा, रामगढ़ स्थित पैतृक गांव में फिल्म निर्माता/ निर्देशक प्रकाश झा ने मुलाकात कर स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस विकट दुःख को सहन करने शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
नेमरा गांव के रास्तों पर चलते हुए, किसानों से मिलते हुए, जल-जंगल-ज़मीन के मुद्दों पर बोलते हुए — हर जगह मुख्यमंत्री में पिता की विरासत जीवित दिखाई देती है। यह रिश्ता केवल खून का नहीं, बल्कि विचारों, सिद्धांतों और सेवा के संकल्प का है। झारखंड की धरती अपनी प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों, कल-कल बहती नदियों और हरे-भरे खेतों के लिए जानी जाती है। इस धरती के सच्चे बेटे और वर्तमान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रकृति से गहरा लगाव है। यह लगाव केवल शब्दों में नहीं, बल्कि उनके जीवनशैली और नीतियों में साफ़ दिखाई देता है। गांव के प्राकृतिक वातावरण…
राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को जुलाई महीने की सम्मान राशि (2500 रुपये) का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। प्रथम चरण में जिला में कुल 3 लाख 86 हजार 693 लाभुकों के खाते में 96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है। *जुलाई महीने में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिनके बैंक खाते में सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गयी है।* 1. अनगड़ा – 16490 2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) -…
