Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी के तहत आज फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा की अगुवाई में आयोजित रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली सभी औपचारिक गतिविधियों का सटीक अनुकरण किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा ने परेड की सलामी ली। आला अधिकारियों द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। समारोह के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग, दिये…
Suresh Raina Summoned By ED: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. जी हां, ईडी की तरफ से उन्हें समन भेजा गया है. 13 अगस्त यानी कि आज उन्हें राजधानी दिल्ली स्थित ईडी के दफ्तर में पेश होना होगा. मामला अवैध सट्टेबाजी प्लैटफॉर्मम 1xBet की जांच से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि मामले पर वो क्या बयान देंगे. इसपर सबकी नजर टिकी हुई है. 38 वर्षीय क्रिकेटर जो बयान देगा. उसे दर्ज किया जाएगा. 15 ठिकानों पर चलाया गया था तलाशी अभियान प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से हाल ही में…
चाईबासा गोइलकेरा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ बुधवार की सुबह सौता के जंगली और पहाड़ी इलाके में हुई. इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है. सुरक्षाबलों ने मौके से एक एसएलआर राइफल भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. जवानों को देखते ही नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की. पुलिस की गोली से एक नक्सली मारा गया.
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2025/08/KOYLANCHAL-SAMVAD-DHANBAD-PDF-10-AUGUST-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 10 AUGUST 2025″]
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2025/08/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-PDF-10-08-2025-1.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI PDF 10-08-2025″] [pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2025/08/KOYLANCHAL-SAMVAD-DHANBAD-PDF-10-AUGUST-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 10 AUGUST 2025″]
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़, नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री बसंत सोरेन सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा उनका ढांढ़स बंधाया। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रूपी सोरेन से आत्मीय भेंट की, श्री अखिलेश यादव श्रीमती रूपी सोरेन से बात करते हुए भावुक हो गए। मौके…
स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में इस बार राज्य के 43 पुलिस अधिकारी, जवान विभिन्न पदकों से अलंकृत होंगे। ये पदक गत वर्ष 2024 में 26 जनवरी व 15 अगस्त को केंद्र से घोषित हुए थे। पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को सभी पदक व उसे पाने वालों की सूची जारी कर दी है और उन्हें 13 अगस्त तक एसएसपी रांची के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। अलंकरण समारोह में ये नामित दारोगा स्तर से उपर के अधिकारी सेरेमोनियल ड्रेस या वर्किंग ड्रेस, पीक कैप, सैप ब्राउन, क्रास बेल्ट में रहेंगे। वहीं, अन्य पुलिस पदाधिकारी-कर्मी नियमित…
इस बार झारखंड में स्वतंत्रता दिवस का नजारा कुछ अलग होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 15 अगस्त को राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराएंगे। झारखंड सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने स्वयं मुख्य राजकीय समारोह की अगुवाई करने का निर्णय लिया है। अब तक की परंपरा के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल उपराजधानी दुमका में और मुख्यमंत्री मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण करते थे। लेकिन इस बार राजधानी में राज्यपाल की मौजूदगी स्वतंत्रता दिवस के समारोह को विशेष बना देगी। भव्य तैयारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम राजकीय समारोह के लिए मोरहाबादी मैदान को देशभक्ति…
रांची-अगले कुछ दिनों तक रोजाना झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में दोपहर बाद वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र काफी सक्रिय होने की संभावना है. इससे 13 अगस्त से पूरे राज्य में वज्रपात के साथ बारिश होने का अनुमान है. एक जून 2025 से अब तक झारखंड में 863 मिमी बारिश हो गयी है. अब तक 40 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है. वज्रपात वाले बादल के कारण हो रही बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी राज्य में जहां-जहां भी थोड़ी देर के…
पटना: सियासी गलियों में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी बात की है, तो वो है पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला. अब तेजस्वी यादव के चारों ओर 22 सुरक्षाकर्मियों की एक मजबूत दीवार खड़ी होगी. यह है Z कैटेगरी सुरक्षा. एक ऐसा सुरक्षा कवच, जिसके अंदर परिंदा भी पर नहीं मार सकता. तेजस्वी यादव को पहले Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी, जिसमें उनके साथ 11 जवान रहते थे. लेकिन हाल के दिनों में माहौल बदल गया. उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खुलकर कहा था कि उनके बेटे की…
