Author: Admin

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. खबर आ रही है कि इस मुठभेड़ के दौरान सेना के जवान शहीद हो गए हैं. सेना ने शनिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए.शुक्रवार को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान दो जवान घायल भी हुए. 1 अगस्त से शुरू हुए इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है. भारतीय सेना की चिनार कोर सोशल मीडिया एक्स पर किए एक पोस्ट में लिखा कि चिनार कोर राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए वीरों,…

Read More

सरायकेलाः झारखंड में शनिवार सुबह चांडिल रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 375/22 के समीप बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां आमने-सामने आ रही दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और रेल पटरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, तकनीकी कारणों के चलते यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद पूरे अप और डाउन लाइन पर परिचालन ठप हो गया है। रेलवे की ओर ते चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट की…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का खेती- किसानी से लगाव जग जाहिर है। इसकी बानगी आज एक बार फिर देखने को मिली, जब रामगढ़ के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास से निकलकर वह खेतों की मेड़ से होते धनरोपनी करते किसानों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि ना सिर्फ अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि हमारी पहचान, अस्मिता, संस्कृति और परंपरा की भी वाहक है। किसान खुशहाल होगा, तभी देश- राज्य समृद्ध होगा। हमारी सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। धनरोपनी करती गांव की महिलाओं से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री बारिश का मौसम है और खेतों में धनरोपनी हो…

Read More

केंद्र सरकार ने लोकसभा से आयकर विधेयक 2025 को वापस ले लिया है। विधेयक की जांच के लिए बनी प्रवर समिति की रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया। इस विधेयक को फरवरी में लोकसभा में पेश किया गया था। बताया जा रहा है कि नया विधेयक 11 अगस्त को लोकसभा में पेश किया जाएगा। केंद्र सरकार ने आयकर विधेयक 2025 को 13 फरवरी 2025 को लोकसभा में पेश किया था। विधेयक की जांच के लिए भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय प्रवर समिति बनाई गई थी। समिति ने विधेयक की जांच की और 285 सुझाव दिए…

Read More

झारखंड के जननायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का बीते चार अगस्त को 81 वर्ष की आयु में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा झारखंड शोक की लहर में डूबा हुआ है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि उनके जाने से मैं शून्य हो गया हूं। कल्पना ने किया भावुक पोस्ट अब उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बाबा शिबू सोरेन के लिए एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट किया है कि जब पूरा देश आपको अश्रुपूरित नेत्रों…

Read More

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है।वे धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या मामले में 2017 से जेल में बंद हैं।भाजपा के पूर्व विधायक ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।वहां से उन्हें राहत मिली है।करीब सात साल से वे जेल में बंद हैं।

Read More

चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट ब्लास्ट हुआ है।जिसमें सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं।ब्लास्ट सारंडा जंगल के दीघा क्षेत्र में हुई है।जहां नक्सलियों ने आईईडी बिछाकर रखा था।जिसकी चपेट में जवान आ गए।घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर राँची लाया गया है कोबरा बटालियन के जवान एलआरपी करने जा रहे थे। इसी दौरान आईडी की चपेट में आ गए घटना के बाद दोनों जवानों को सारंडा जंगल से निकलकर एयरलिफ्ट किया गया। चाईबासा: सुरक्षा बलों के लगातार अभियान को मिल रही सफलता के बीच-बीच में नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक…

Read More

सीएम हेमंत सोरेन अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के हर पल को यादों में संजोए हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया में एक भावुक पोस्ट किया है. लिखा है कि बाबा दिशोम गुरु के हर सपने को पूरा करेगा उनका बेटा. हमारे वीर पुरुखों का संघर्ष और बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा. वीर शहीद निर्मल महतो को किया नमन दूसरे पोस्ट में सीएम हेमंत सोरेन ने वीर शहीद निर्मल महतो को नमन किया. उन्होंने लिखा कि वीरों और क्रांतिकारियों की वीर भूमि है हमारा झारखंड. इसी वीर भूमि के वीर माटी पुत्र, महान झारखंड आंदोलनकारी, अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी…

Read More

छात्रों को होगा देशभक्ति से परिचय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ये अध्याय छात्रों को कर्तव्य, साहस और देशभक्ति की प्रेरणादायक कहानियों से परिचित कराएंगे। इन अध्यायों को शामिल करने का उद्देश्य है कि नई पीढ़ी इन महान योद्धाओं के जीवन से सीख ले और देशसेवा के प्रति प्रेरित हो। पाठ्यक्रम में ये बदलाव इस प्रकार किए गए हैं: कक्षा 8 (अंग्रेजी माध्यम) में मेजर सोमनाथ शर्मा पर आधारित अध्याय जोड़ा गया है। कक्षा 8 (उर्दू माध्यम) में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर अध्याय शामिल किया गया है। कक्षा 7 (उर्दू माध्यम) में ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के जीवन पर…

Read More

बिलासपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर की ट्रेनों का परिचालन फिर 30 अगस्त से रद्द होगा। इससे टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस अप-डाउन में 30 अगस्त से 3 सितंबर, टाटानगर-इतवारी एक्स. अप-डाउन में 3 सितंबर, संतरागाछी-पुणे एक्स. 30 अगस्त व 1 सितंबर, कामाख्या-मुंबई कर्मभूमि एक्सप्रेस 31 अगस्त और 2 सितंबर, उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 30 अगस्त और 31 अगस्त, पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 27 से 30 अगस्त, बिलासपुर-पटना साप्ताहिक एक्स. 29 व 31 अगस्त, हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्स. 2 और 3 सितंबर और मुंबई-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्स. 29 व 31 अगस्त को रद्द रहेगी। इससे टाटानगर, चक्रधरपुर और राउरकेला के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी,…

Read More