Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार आज रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित नेमरा गांव पहुंचे, जहाँ उन्होंने झारखंड आंदोलन के महानायक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके योगदान को अमिट विरासत बताया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में संवेदना प्रकट की और राज्य की जनता के प्रति दिशोम गुरु की निःस्वार्थ सेवा को याद किया। शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसे…
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा हुआ है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए हैं। कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुासर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 187वीं बटालियन की बस उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। जबकि 15 जवान घायल हो गए। बस में 18 जवान सवार थे, आज सुबह लगभग 10:30…
750 करोड़ के जीएसटी घोटाला मामवे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम गुरुवार की सुबह से रांची, जमशेदपुर के अलावा धनबाद में भी छापेमारी कर रही है. रांची से आई ईडी की टीम झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर मेन रोड स्थित स्थानीय व्यवसायी अमित अग्रवाल उर्फ चीनू अग्रवाल के जगदंबा फर्नीचर दुकान और फॉर बिल्डिंग अपनों घर की तलाशी ले रही है. ईडी की यह कार्रवाई आर्थिक अनियमितताओं और संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी जांच के तहत की गई है. टीम के सदस्य वित्तीय दस्तावेजों, बैंक लेन-देन, संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य जुटाने में लगे हुए हैं. फर्जी…
प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चार लाख रुपये शातिर अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह निवासी जे सी मल्लिक रोड , धनबाद, झारखंड को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। अपराधी के कब्जे से पुलिस को एके 47 समेत भारी मात्रा में कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं। घेराबंदी के दौरान अपराधी ने पुलिस पर एके 47 से हमला कर दिया। इसमें एसटीएफ टीम बाल-बाल बच गई। जवाबी कार्रवाई में शातिर बदमाश को मार गिराया गया। एसटीएफ यूनिट प्रयागराज के तीन कर्मचारी व अधिकारी जेपी राय, प्रभंजन व रोहित सिंह एके 47 के हमले में बाल-बाल बच गए। जवाबी…
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2025/08/KOYLANCHAL-SAMVAD-DHANBAD-PDF-07-AUGUST-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 07 AUGUST 2025″]
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2025/08/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-7-AUG.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 7 AUG”]
लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने छवि रंजन की याचिका खारिज करते हुए उन्हें बेल देने से इनकार कर दिया है. हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने से छवि रंजन को बड़ा झटका लगा है. इससे पहले 25 जुलाई को कोर्ट ने ED और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
धनबाद: केंदुआ बाजार के समीप बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय जगदीश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब केंदुआ निवासी जगदीश सिंह सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना…
मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. बुधवार की दोपहर हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट किया और लिखा कि आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था… वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! अमर रहें! अमर रहें!.. आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था… वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! अमर रहें! अमर रहें! — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 6, 2025
रांची : बेड़ो पुलिस ने रांची एसएसपी के निर्देश पर पुरनापानी जंगल में छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से दो देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, लूटी गई स्कूटी एवं चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान ने बताया कि ग्रामीण एसपी, डीएसपी बेड़ो के नेतृत्व में बेड़ो, लापुंग, इटकी व नरकोपी थाना के प्रभारी एवं सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पकड़े गये अपराधियों की पहचान धीरज उरांव उर्फ रदाम और दिलीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार अपराधियों से लापुंग,बेड़ो, सुखदेवनगर व पिठोरिया…
