Author: Admin

रांची: रांची स्थित झारखंड जगुआर मुख्यालय में झारखंड पुलिस की विशेष एंटी नक्सल इकाई झारखंड जगुआर का 18वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह की शुरुआत शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर जवानों ने आकर्षक परेड और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित अधिकारियों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी, जवानों के परिजन और गणमान्य लोग मौजूद रहे। डीजीपी ने मीडिया से बातचीत में झारखंड जगुआर के सभी पदाधिकारियों और जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन उन वीर…

Read More

रांची: रांची में चल रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए, जिन पर संबंधित मंत्रियों ने जवाब दिया। सदन में पुनर्वास, सिंचाई और राशन वितरण जैसे विषयों पर तीखी बहस देखने को मिली। ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो ने चांडिल डैम से प्रभावित विस्थापितों के पुनर्वास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब तक सभी प्रभावितों का समुचित पुनर्वास नहीं हुआ है और पिछले दो वर्षों से इस संबंध में कोई बैठक भी नहीं हुई। इस पर जल संसाधन मंत्री हफीजुल अंसारी ने जवाब दिया कि…

Read More

रांची: राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों के पास खून से लथपथ एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने झाड़ी के पास युवक का शव पड़ा देखा। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या की गई है। युवक के चेहरे और सिर को बुरी तरह कुचल दिया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है…

Read More

दुमका: संताली भाषा की लिपि ‘ओलचिकी’ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में 100 रुपये का स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी किया। यह सम्मान संताली लिपि के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू को समर्पित है। जारी किए गए स्मारक सिक्के और डाक टिकट पर पंडित रघुनाथ मुर्मू का चित्र तथा ओलचिकी लिपि के अक्षर अंकित हैं। वर्ष 1925 में पंडित रघुनाथ मुर्मू ने ‘ओलचिकी’ लिपि का आविष्कार किया था, जो आज संताली भाषा की आधिकारिक लेखन प्रणाली है। संताली भारत की मान्यता प्राप्त प्रमुख जनजातीय…

Read More

झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 फ़रवरी को बुलायी गई है. इस बैठक में कई अहम फैसले पर मुहर लगने की उम्मीद है. रांची–कैबिनेट सचिवालय और मॉनिटरिंग विभाग (कोऑर्डिनेशन) ने अधिसूचना जारी कर झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दी है. कैबिनेट सचिवालय ने पत्र जारी कर बताया है कि बैठक 24 फ़रवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. बताते चले कि विधानसभा सत्र की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी.

Read More

रांची: झारखंड में महिलाओं को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार ने ‘नारी अदालत’ का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्णय लिया है। पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली इस व्यवस्था के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज, भरण-पोषण, तलाक और संपत्ति विवाद जैसे मामलों का समाधान अपनी ही पंचायत में करा सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को न्याय के लिए लंबी और खर्चीली कानूनी प्रक्रिया से राहत दिलाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक दबाव और कानूनी जटिलताओं के कारण कई महिलाएं शिकायत दर्ज कराने से हिचकिचाती…

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ विधिवत शुरू हुआ। राज्यपाल ने अपने विस्तृत संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और आगामी योजनाओं का खाका सदन के पटल पर रखा। राज्यपाल ने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं तथा अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सक्रियता…

Read More

नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान में 14 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर चलाया गया, जबकि इसकी मॉनिटरिंग एएसपी अमित कुमार कर रहे थे। तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कटकमदाग, लोहसिंघना और इचाक थाना की पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क का संचालन चतरा जिला से किया जा रहा था। मुख्य सरगना के रूप में गिद्धौर निवासी उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, लोआगड़ा निवासी पवन राज वर्मा और उसके पिता…

Read More