Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे
झामुमो नेता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने आग्रह किया है कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बिना अधिकारिक जानकारी के कुछ भी साझा न करें. सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है कि मैं उनके साथ हूँ और हम लोग दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुँचने वाले है. उनकी स्थिति गंभीर ज़रूर है लेकिन स्थिर है और ईश्वर की कृपा और डॉक्टरो की मेहनत और आप सबकी दुआओं से वे ज़रूर ठीक हो जाएंगे. कृपया ईश्वर से प्रार्थना करें. बताते चलें कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए.…
रांची: पिछले 24 घंटे में झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में मॉनसून का भयावाह रूप देखने को मिला है. इन जिलों में पूरी रात झमाझम बारिश हुई, जिस वजह से हर गली हर मोहल्ले में मानो नदी बह रही हो. यहां चलना तो छोड़िए, टू व्हीलर गाड़ी चलाना भी मुश्किल हो गया. देखते ही देखते कारें तैरने लगी. यही हाल पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला व खूंटी जैसी जिलों का भी रहा. इन जिलों में आज येलो अलर्ट जारी रांची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 1 अगस्त को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा,…
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्री बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े. इससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. वहीं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे लेकर पोस्ट किया है और मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. इरफान अंसारी ने बताया कि बाथरूम में गिरने से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट…
धनबाद स्थित आईआईटी आईएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को धनबाद पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर उतरा, जहां से वे सड़क मार्ग से संस्थान के परिसर में पहुंचीं। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने आईआईटी आईएसएम पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया। दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं और मेडल देकर उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव प्रो. पी. के. मिश्रा, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और राज्य…
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी है. इसकी जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर से दिल्ली रवाना हो गए है. बता दें कि आज (1 अगस्त) से झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत हुई है. मुख्यमंत्री सत्र के पहले दिन विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए. मालूम हो कि मुख्यमंत्री 30 जुलाई को दिल्ली से रांची आए थे. गुरु जी की देखभाल और उनकी चिकित्सकीय जरूरतों को पूरा करने के लिए वे 24 जून से लगातार दिल्ली में हैं. बीच-बीच में वे एक-दो दिन के…
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2025/08/E-Paper-Ranchi-01-08-2025.pdf” title=”E Paper Ranchi 01-08-2025″]
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2025/08/KOYLANCHAL-SAMVAD-DHANBAD-PDF-01-08-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 01-08 -2025″]
चुनाव आयोग ने भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की, इसके मुताबिक मतदान की तिथि (यदि आवश्यक हो)- 9 सितंबर, 2025 को होगा। वहीं नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2025 है। बता दें कि चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी निर्वाचक मंडल की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिसमें लोकसभा के 542 और राज्यसभा के 240 सदस्य शामिल हैं, राजग के पास दोनों सदनों में 422 सदस्यों का बहुमत है।
आप किसी को मोबाइल फोन के किसी ऐप से पैसे ट्रांसफर करते हैं, आप फल-सब्जी-दूध या किसी अन्य सामानों की खरीदारी में मोबाइल फोन से पेमेंट करते हैं, या किसी अन्य फाइनेंशियल कामकाज के लिए पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आज से अपने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इसी यूपीआई के जरिए फाइनेंशियल ऐप से पेमेंट होता है। यह बदलाव आज से देश भर में लागू हो गए हैं। क्या हुआ है बदलाव आपकी पत्नी का फोन आया कि तुरंत 5,000 रुपये…
