Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
मंईया सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का एक और बड़ा खुलासा हुआ है। गलत तरीके से योजना का लाभ ले रही 172 महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है। पूरा मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत घाटशिला प्रखंड के हेंदलजुड़ी पंचायत का है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) में स्वीकृत सूची में फर्जीवाड़ा मामले की जांच में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई। आरोप है कि महिलाओं ने गलत तरीके से योजना की राशि ली है। पूरी जानकारी तो नहीं आयी है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा की फर्जी दस्तावेज के जरिए बंगाल व बिहार के 172 मुस्लिम मुस्लिम के…
गुरुवार (10 जुलाई 2025) की सुबह उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। भूकंप के कारण कई लोगों में भय व्याप्त हो गया और लोग अपने घरों व कार्यालयों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि भूकंप सुबह 9:04 बजे आया था, जिसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी। झज्जर के साथ-साथ सोनीपत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, मेरठ और हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के कई इलाकों में भी धरती…
झारखंड में रांची और खूंटी समेत अन्य जिलों में देर रात 2 बजे से रुक-रुक कर झमाझम बारिश होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं पश्चिम बंगाल में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा और हजारीबाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में सभी स्कूल 12वीं तक बंद कर दिए गए हैं। मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया के कारण 14 जुलाई तक बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार,…
एक जुलाई से आठ जुलाई के बीच राज्य में 440.4 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य से 175.4 मिलीमीटर अधिक है। राॅंची में 675.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि रांची में इस समय तक सामान्य बारिश 273.2 मिलीमीटर तक रहती है। आज 9 जुलाई को झारखंड के चार जिलों खूॅंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, झारखंड के अन्य 20 जिलों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है और आकाश में आंशिक रूप…
जयपुर: राजस्थान के रतनगढ़ में फाइटर प्लेन क्रैश हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक फाइटर प्लेन राजलदेसर के पास क्रैश हुआ. क्रैश की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं. ग्रामीणों की सूचना के अनुसार, आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया. डिफेंस सूत्रों की खबर के मुताबिक जुगआर क्रैश हुआ है. दो लोगों के घायल होने की खबर फिलहाल दो लोगों के घायल होने की भी बात कही जा रही है. हालांकिक हताहतों की सटीक संख्या, पायलट या पायलटों की स्थिति, या…
देशभर में आज 9 जुलाई को भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. 25 करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों द्वारा बुलाए गए इस राष्ट्रव्यापी बंद के कारण सार्वजनिक सेवाएं, परिवहन और बैंकिंग कार्यों में भारी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है. बंद का सबसे अधिक असर पश्चिम बंगाल, बिहार, और कुछ अन्य राज्यों में देखा गया है. पश्चिम बंगाल में भारत बंद की सबसे ज्यादा गूंज कोलकाता और सिलीगुड़ी समेत पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारत बंद को लेकर वामपंथी संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने जोरदार प्रदर्शन किया. सिलीगुड़ी में सरकारी बसों का संचालन बाधित हुआ. कोलकाता…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठक की मेज़बानी कर रही है। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की 27वीं बैठक गुरुवार को रांची में आयोजित की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। गृह मंत्री बुधवार शाम को ही रांची पहुंच जाएंगे। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाग लेंगे। उनके साथ राज्य सरकार की ओर से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और भूमि राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ भी बैठक में शामिल होंगे। बैठक का आयोजन क्षेत्रीय समन्वय, आपसी सहयोग और विकास के मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए किया गया है। हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बैठक में भाग न लेने…
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-DHANBAD-PDF-09-07-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 09-07-2025″]
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-09.07.2025-JUlay-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 09.07.2025 JUlay 2025″]
अगर आपका कोई भी बैंक काम पेंडिग है तो उसे मंगलवार को ही निपटा लें। वर्ना बुधवार को सभी राष्ट्रीय बैंकों में हड़ताल रहेगी। दरअसल, बुधवार को केंद्र सरकार की श्रम एंव जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 17 सूत्रीय मांगों को लेकर दस केंद्रीय श्रमिक संगठन और सैकड़ों स्वतंत्र ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर देश भर के करोड़ों कर्मचारी और अधिकारी 9 जुलाई को हड़ताल पर जाएंगे। बुधवार को हड़ताल के कारण बैंक, बीमा, राज्य, केंद्र, बीएसएनएल, इनकम टैक्स, पोस्ट ऑफिस, कोयला, रक्षा, आशा-उषा, आंगनवाड़ी, मध्याह्न भोजन कर्मी, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव खेत, खदान, खलिहान, भवन निर्माण, सामाजिक उपक्रमों एवं अन्य संस्थानों…
