Author: Admin

रांची के डोरंडा में एक मर्सडीज कार सवार ने एक युवक को पहले धक्का मारा ,फिर बोनेट पर लेकर कई किलोमीटर तक दौड़ लगाई। इस दौरान लड़का कार के बोनट पर ही अटका रहा।होमगार्ड जवानों ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी कुचलने का प्रयास किया गया। कार सवार के द्वारा युवक को अपने घर ले जाकर मारपीट भी किया गया है, पुलिस ने युवक को मुक्त करवाया है। थोड़ी देर पहले कार चालक पकड़ा गया है, कार भी जब्त किया गया, आरोपी वकील है।

Read More

झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सासाराम से मछली अनलोड कर कोलकाता लौट रही एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े 12 चक्का ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोलकाता के थे मृतक और घायल जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन (WB23M-8702) ने खड़े ट्रक (BR28GA-7127) में टक्कर मार दी। स्थानीय…

Read More

मोहाली के कई निजी और सरकारी स्कूलों को मंगलवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। ईमेल में स्कूलों के साथ-साथ फोर्टिस अस्पताल मोहाली को भी निशाना बनाने की बात लिखी गई है। इसी अस्पताल में मुख्यमंत्री भगवंत मान उपचाराधीन हैं, जिसके चलते सुरक्षा पहले से कड़ी थी। धमकी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। एहतियातन सभी स्कूलों में तत्काल छुट्टी घोषित कर दी गई। जो बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे, उन्हें अभिभावकों को सूचना देकर वापस भेजा गया। स्कूल…

Read More

बिहार के कटिहार में रविवार शाम कुरसेला हाट में अचानक लगी भीषण आग से 300 से अधिक दुकानें जलकर स्वाहा हो गईं। इस हादसे में करीब 6 से 7 करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। इतने बड़े नुकसान के बाद स्थानीय दुकानदारों पर गहरा आर्थिक संकट मंडराने लगा है। कई दुकानदार ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर या बंधन बैंक समेत अन्य संस्थानों से लोन लेकर अपनी छोटी-छोटी दुकानें शुरू की थीं। वे रोज की कमाई से परिवार का खर्च चलाने के साथ हर सप्ताह किस्त जमा करते थे। अब दुकानें जल जाने के बाद आय का…

Read More

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है और जो विद्यार्थी पहले चरण में कम से कम तीन विषयों में उपस्थित नहीं होते हैं, उन्हें ‘‘अनिवार्य पुनरावृत्ति’’ श्रेणी में रखा जायेगा। सीबीएसई 2026 से कक्षा 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा यह स्पष्टीकरण कुछ अनुरोध प्राप्त होने के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि कुछ कारणों से कक्षा 10वीं के जो विद्यार्थी पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा में…

Read More

राजस्थान के भिवाड़ी की एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में कई मजदूर जिंदा जल गए तो कई अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। यह घटना खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या जी1 – 118 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह हुई, जिसमें सात मजदूर जिंदा जल गए। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सातों शव बाहर निकाले, जबकि दो मजदूरों के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है। करीब 25 मजदूर थे मौजूद जानकारी के अनुसार घटना के…

Read More

सुपरस्टार शाहरुख खान का सोशल मीडिया गेम इन दिनों खूब चर्चा में है. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट @iamsrk को ऑलमोस्ट 5 करोड़ लोग फॉलो करते हैं और शाहरुख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं. मगर हाल ही में ये खुलासा हुआ कि ये शाहरुख का पहला इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है. मगर इससे भी दिलचस्प ये है कि करीब 14 सालों से बंद पड़ा शाहरुख का पहला इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक एक्टिव हो गया. ये खुराफात की है एक हैकर ने जो खुद शाहरुख का तगड़ा फैन निकला. शाहरुख का पहला इंस्टाग्राम अकाउंट हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर…

Read More

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने JPSTAACCE-2023 के अंतर्गत स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) सामाजिक विज्ञान शिक्षक का अतिरिक्त परिणाम एवं संशोधित परिणाम जारी कर दिया है. आयोग ने यह कार्रवाई शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देश और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में किया है. न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि जिन अभ्यर्थियों ने आरक्षित श्रेणी में छूट (जैसे अंकों में रियायत, आयु सीमा, अनुभव आदि) का लाभ लेकर पात्रता प्राप्त की है, वे सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी में समायोजित नहीं किए जा सकते. 400 से अधिक अभ्यर्थियों का अतिरिक्त परिणाम जारी आयोग ने विभिन्न जिलों…

Read More