Author: Admin

हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है. गांव के रहने वाले शिक्षक रामविलास दास के माता-पिता की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. मृतकों की पहचान वकील राम और झुनिया देवी के रूप में हुई है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार घटना का खुलासा सोमवार सुबह हुआ. काफी देर तक घर से कोई गतिविधि नजर नहीं आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ. जब ग्रामीण घर के भीतर पहुंचे तो दोनों बुजुर्ग दंपती को मृत अवस्था में पाया. यह दृश्य…

Read More

आज हिन्दुस्तान कॉपर के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर मार्केट खुलते ही हिन्दुस्तान कॉपर के शेयर रेड में ट्रेड होते नजर आए। सुबह 9:15 पर कंपनी के शेयर 2-3% यानी कि 17-18 रुपये तक गिरकर 575 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे थे। दरअसल झारखंड सरकार ने कंपनी को वैध वैधानिक मंजूरी के बिना उत्पादन करने के आरोप में 929 करोड़ रुपये से अधिक का मांग नोटिस जारी किया है और इस खबर का असर आज शेयरों पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को शेयर मार्केट बंद होने के बाद कंपनी ने एक…

Read More

गया : जिले के मानपुर इलाके में शुक्रवार रात एक बड़ी कार्रवाई में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। संयुक्त टास्क फोर्स ने तीन दिनों तक गुप्त निगरानी के बाद छापेमारी कर करीब 27 लाख रुपये मूल्य की नकली दवाएं, इंजेक्शन और भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया। यह कार्रवाई भुसुंडा स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के पास संचालित लाइव केयर साइंस प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में की गई। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री ममता देवी के नाम से पंजीकृत थी। दिल्ली और जिला औषधि प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई राज्य औषधि नियंत्रक नित्यानंद किसलय के निर्देश पर…

Read More

धनबाद : जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और बाजार की कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।…

Read More

रांची : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। तिलता ब्रिज के नीचे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों और…

Read More

पटना। बिहार में दसवीं के छात्रों के लिए अहम समय शुरू होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जाएगा। परीक्षा राज्य के सभी जिलों में निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा के लिए सुबह 8:30 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा, जबकि द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:00 बजे से प्रवेश की अनुमति रहेगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर…

Read More