Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
पटना। बिहार में दसवीं के छात्रों के लिए अहम समय शुरू होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जाएगा। परीक्षा राज्य के सभी जिलों में निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा के लिए सुबह 8:30 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा, जबकि द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:00 बजे से प्रवेश की अनुमति रहेगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर…
हजारीबाग (HAZARIBAGH): झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांच जंगली हाथियों का झुंड इलाके में जमकर तांडव मचा रहा है। ताजा मामला चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव का है, जहां हाथियों के झुंड ने एक दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इससे पहले हाथियों के इसी झुंड ने अंगो थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में छह लोगों को कुचलकर मार डाला था।…
झारखंड: राज्य में मौसम के पल-पल बदलते मिज़ाज ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन सुबह 7 बजे के आसपास ही तेज धूप निकलने से गर्मी सताने लगती है। शाम होते-होते एक बार फिर तापमान गिर जाता है और रात में ठंड का एहसास होने लगता है। पिछले करीब 10 दिनों से जारी इस उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिख रहा है। सर्दी-खांसी, बुखार और मौसमी बीमारियों के मरीज अस्पतालों में बढ़ रहे हैं, जिससे ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं। वैलेंटाइन डे पर कैसा…
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित चुटूपालू घाटी में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ब्रेक फेल होने के कारण एक कंटेनर वाहन ने पीछे से ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर में तुरंत आग लग गई। हादसे के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से कंटेनर चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की…
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन कर लें। NEET (UG) 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर में 13 भाषाओं—असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू—में किया जाएगा। इस परीक्षा…
रांची (RANCHI): रातू रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर झारखंड हाईकोर्ट द्वारा स्टे लगाए जाने के बाद प्रभावित परिवारों ने राहत की सांस ली है। कोर्ट के आदेश के बाद अब तोड़े गए घरों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पीड़ित परिवारों के लोग—बुज़ुर्ग, महिलाएं और बच्चे—सभी युद्धस्तर पर घरों को दोबारा खड़ा करने में जुटे हुए हैं, ताकि जल्द से जल्द उन्हें रहने लायक बनाया जा सके। इस कठिन समय में स्थानीय लोग भी आगे आकर प्रभावित परिवारों की मदद कर रहे हैं। दरअसल, बीते दिनों प्रशासन ने खादगड़ा शिव दुर्गा मंदिर…
राजधानी देहरादून की शांत वादियां एक बार फिर शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सिल्वर सिटी मॉल में जिम से लौट रहे स्टोर क्रशन संचालक विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई। एक माह के अंदर पांचवीं हत्या से देहरादून में खौफ का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि मृतक विक्रम शर्मा गैंगस्टर था। उस पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर 30 से अधिक हत्या के मुकदमे दर्ज थे। मामले के तार झारखंड गैंग से तार जुड़े हैं। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है।…
झारखंड पुलिस 893 अत्याधुनिक वायरलेस उपकरण खरीदने जा रही है। उन उपकरणों को राज्य के थाने-ओपी में दिए जाएंगे, ताकि वहां सूचना के आदान-प्रदान में आ रही तकनीकी बाधा को दूर किया जा सके। इन उपकरणों की खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए एडीजी आधुनिकीकरण की अध्यक्षता में छह सदस्यीय विशेष कमेटी बनाई गई है। तकनीकी मानकों की होगी विस्तृत जांच कमेटी में आइजी अभियान, डीआइजी कार्मिक, वित्त विभाग के अवर सचिव, उद्योग विभाग के अवर सचिव तथा मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के सहायक अभियंता को शामिल किया गया है। यह कमेटी…
