Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
हजारीबाग। हज़ारीबाग जिले के चूरचू प्रखंड स्थित आंगो गोंदवार भुइया टोली गांव में सोमवार देर रात जंगली हाथियों के हमले में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं, जिनमें दो मासूम बच्चे भी हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे पांच हाथियों का झुंड गांव में घुस आया। सबसे पहले हाथियों ने धनेश्वर राम (60 वर्ष) को सूंड से उठाकर सूरज राम के आंगन में फेंक दिया। धनेश्वर को बचाने के लिए जब सूरज राम…
बड़ी खबर रांची के कोकर से सामने आई है. जहां एक तेज रफ्तार कार ने टोटो में टक्कर मार दी. जिसमें एक युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल है. गाड़ी इतनी तेज रफ्तार थी की वह पहले टोटो में टक्कर मारा और फिर खुद डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें कार सवार युवक को भी गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया.
राजधानी रांची के कचहरी स्थित समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड और कोतवाली DSP तुरंत मौके पर पहुँच गए हैं. कोतवाली DSP के नेतृत्व में टीम जांच कर रही है. समाहरणालय परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. हर प्रवेश और निकास द्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस साइबर सेल की टीम ईमेल के स्रोत का पता…
पटना : बिहार की राजधानी में पटना के सिविल कोर्ट को आज भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पिछले 24 घंटों में दूसरी बार यह धमकी मिली है। इस धमकी से दहशत फैल गई है। सुबह-सुबह मिली इस धमकी को को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पटना में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम की धमकी मिली है। हाल के दिनों में यह सातवीं धमकी है। पिछले 24 घंटों में दूसरी बार ऐसी स्थिति बनी है। जानकारी मिली है कि एक अनजान व्यक्ति ने…
पलामू। पलामू प्रमंडल को करीब एक वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी आयुक्त मिल गया है। झारखंड सरकार ने बुधवार देर रात 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी करते हुए कुमुद सहाय को पलामू प्रमंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया है। कुमुद सहाय वर्तमान में सांख्यिकी निदेशालय की निदेशक के पद पर कार्यरत थीं। इससे पहले वह स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में अपर सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा वह जामताड़ा जिले की उपायुक्त (डीसी) रह चुकी हैं, जहां उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दृष्टि से प्रभावी माना जाता है।…
दुमकाः झारखंड के दुमका में रहने वाली एक महिला का सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में रहने वाले एक व्यक्ति से दोस्ती हुई। महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर एक महिला ने आंध्र प्रदेश में रहने वाले व्यक्ति के पास चली गई। इंस्टाग्राम पर मिला व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर निकला इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में रहने वाले एक व्यक्ति ने महिला के बताया कि वो काफी अमीर है। इससे प्रभावित होकर दुमका की महिला 1400 किलोमीटर का सफर तय कर मछलीपट्टनम पहुंचीं तो पता चला कि इंस्टाग्राम पर मिला वो कोई…
