Author: Admin

पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार जिले में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 07.03.2026 को मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एप्टी के जंगली क्षेत्र में छापामारी एवं विनष्टीकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वन भूमि पर करीब 04 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध रूप से लगी अफीम/पोस्ता की फसल को चिन्हित कर मनातू थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। इस अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। संलिप्त लोगों का नाम-पता सत्यापित कर उनके विरुद्ध वन अधिनियम के…

Read More

नेपाल में पांच मार्च को हुए मतदान के बाद अब मतगणना हो रही है। नेपाल के आम चुनाव के शुरुआती परिणाम सियासी समीकरण बदलने के संकेत दे रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। करीब 60 फीसदी मतदान के बीच केपी शर्मा ओली और गगन थापा जैसे बड़े नेता भी चुनावी मैदान में हैं। पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड ने दर्ज की जीत नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ एक बार फिर चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। उन्होंने लगातार पांचवीं बार जीत हासिल करते हुए रुकुम ईस्ट-1 सीट से…

Read More

रांची से जारी एक अहम निर्देश में पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के लिए ग्रीष्मकालीन वर्दी लागू करने का आदेश जारी कर दिया हैं. आदेश के अनुसार, 9 मार्च से पूरे राज्य में पुलिसकर्मी गर्मियों की वर्दी में ड्यूटी करते नजर आएंगे. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान 9 मार्च से ग्रीष्मकालीन वर्दी धारण करेंगे.

Read More

रांची: किसी के पिता दर्जी हैं, तो किसी के पिता डाकघर में क्लर्क। सीमित संसाधन, छोटे शहर और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि, लेकिन सपने बड़े। ये कहानियां झारखंड के उन युवाओं की है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। दुमका जिले के कुमड़ाबाद की सुदीपा दत्ता ने ऑल इंडिया रैंक 41 हासिल की है। सुदीपा के पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में सहायक पोस्टमास्टर हैं और मां पंपा दत्ता गृहिणी हैं। उन्होंने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान के सहारे सेल्फ-स्टडी के जरिए यह सफलता हासिल की। दुमका की सुदीपा को कामयाबी सुदीपा नियमित रूप…

Read More

झारखंड राज्य ओलिंपियाड परीक्षा-2025 मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में आयोजित होगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा शीघ्र ही इसकी तिथि की घोषणा की जाएगी। परिषद ने इसकी जानकारी देते हुए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला शिक्षा अधीक्षकों को इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा 7वीं से 9वीं के 42,743 विद्यार्थियों ने काफी पहले ही पंजीकरण कराया है, लेकिन अभी तक यह परीक्षा अयोजित नहीं की जा सकी है। इस वर्ष यह परीक्षा बदले पैटर्न में आयोजित की जानी है। पहले पांच…

Read More

राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। गुरुवार को मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक यानी 7, 8 और 9 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। बताया गया कि 7 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ-साथ उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा और गिरिडीह के कुछेक हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ हल्की…

Read More

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 24 जिलों में पुलिस बल की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 628 बोलेरो और 849 बाइक उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया है। यह कदम पुलिस की क्षमता बढ़ाने और अपराध पर कड़ी नजर रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। आईजी प्रोविजन स्तर से आदेश जारी पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश आईजी प्रोविजन के स्तर से जारी किया है। आदेश के मुताबिक, ये वाहन जल्द ही संबंधित जिलों को हस्तांतरित किए जाएंगे। गश्ती व्यवस्था में होगी मदद नए वाहनों की उपलब्धता से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और भी प्रभावी होगी। इससे न केवल विधि-व्यवस्था बनाए रखने…

Read More

बिहार की सियासत दो दशक के बाद बदलने जा रही है. नीतीश कुमार का राज्यसभा में नामांकन करते ही सूब की राजनीति 360 डिग्री पर घूम गई है. जेडीयू के कार्यकर्ताओं को यह बात हजम नहीं पा रही है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे, लेकिन अब उनके पटना से दिल्ली की राजनीति में जाने का फैसला हो चुका है. ऐसे में बीजेपी बिहार की सियासत में पहली बार अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है, लेकिन नीतीश के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए ऐसे चेहरे की तलाश है, जो भविष्य की मजबूत इबारत लिख सके. बीजेपी में नए…

Read More