Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची। राजधानी रांची में सोमवार देर रात कचहरी चौक के पास हालात उस वक्त बेकाबू हो गए, जब पुलिस टीम पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस को आत्मरक्षा में 9 राउंड फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक आरोपी युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, ट्रांसजेंडर समुदाय के एक सदस्य के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस घटना में एक ट्रांसजेंडर का पैर टूट गया था। पुलिस हस्तक्षेप कर ही रही थी कि विवाद में शामिल आरोपितों ने अचानक हालात और…
बोकारो स्टील प्लांट (BSL) और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने जयंत सिंह हत्याकांड से जुड़े आरोपी बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध कार्यालय को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई दिसंबर महीने में हुए बहुचर्चित हत्या कांड के बाद प्रशासन की सख्त पहल के रूप में देखी जा रही है। 📌 एस्टेट कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार, एस्टेट कोर्ट द्वारा बेदखली आदेश पारित किए जाने के बाद BSL प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह कदम उठाया।BSL के महाप्रबंधक और डीएसपी सिटी के नेतृत्व में गठित टीम…
रांची। झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारियों की अचल संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपे गए वार्षिक संपत्ति विवरण (आईपीआर) के अनुसार राज्य कैडर के कुल 125 आईपीएस अधिकारियों में से 117 ने अपनी अचल संपत्तियों का ब्यौरा जमा कर दिया है। इस विवरण में सामने आया है कि वर्ष 2025 के दौरान 10 आईपीएस अधिकारियों ने नई जमीन या फ्लैट खरीदे हैं, जबकि अन्य अधिकारियों की संपत्तियां पहले से दर्ज हैं। संपत्ति विवरण के मुताबिक 2025 में अचल संपत्ति खरीदने वाले अधिकारियों में अनिल पाल्टा, आशीष बत्रा, अजय लिंडा, अश्विनी कुमार सिन्हा, शैलेंद्र…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन टीना अंबानी पेश नहीं हुई। केंद्रीय एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि टीना को कथित धनशोधन से जुड़े मामले में समन जारी किया गया था। हालांकि, अब नया समन जारी किया जाएगा। एजेंसी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि टीना अंबानी को अगले हफ्ते या उसके बाद पेश होने के लिए कहा जा सकता है। इस मामले में होनी है पूछताछ 68 वर्षीय टीना को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक लग्जरी कॉन्डोमिनियम की खरीद से जुड़े…
उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां महावन इलाके के खपरपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली. मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिवार ने दूध में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिया, जिससे सभी की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक इस सामूहिक आत्मघाती कदम के पीछे की…
झारखंड के सिमडेगा जिले के टिनगीना गांव के किसान राजेंद्र काशी ने जैविक खेती के क्षेत्र में ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसने पूरे राज्य को गौरवान्वित कर दिया है। राजेंद्र काशी ने एक ही हल्दी के पौधे से करीब 15 किलोग्राम हल्दी का उत्पादन कर एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न सिर्फ जिले के किसान उत्साहित हैं, बल्कि यह सफलता पूरे झारखंड के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। कृषि मेले में मचाई धूम, मिला प्रथम पुरस्कार करीब एक वर्ष तक निरंतर मेहनत, धैर्य और वैज्ञानिक प्रयोगों के बाद…
बिहार में मछली पालन और इससे जुड़े व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम पहल की है। अब मछली पालन से जुड़ी किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए नेशनल फिशरिज डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस रजिस्ट्रेशन के बाद मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को डिजिटल पहचान पत्र जारी किया जाएगा। जिले में मछली पालन करने वाले किसानों और व्यवसायियों के रजिस्ट्रेशन के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अभय गुप्ता ने जानकारी देते हुए…
रांची। असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की असम में सक्रियता ने सियासी चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है। उनके हालिया दौरे को आदिवासी और चाय बागान समुदाय के बीच राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। तिनसुकिया में आदिवासी महासभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक फरवरी को असम के तिनसुकिया जिले पहुंचे, जहां उन्होंने ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ असम द्वारा आयोजित आदिवासी महासभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम…
