Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बिहार में मछली पालन और इससे जुड़े व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम पहल की है। अब मछली पालन से जुड़ी किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए नेशनल फिशरिज डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस रजिस्ट्रेशन के बाद मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को डिजिटल पहचान पत्र जारी किया जाएगा। जिले में मछली पालन करने वाले किसानों और व्यवसायियों के रजिस्ट्रेशन के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अभय गुप्ता ने जानकारी देते हुए…
रांची। असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की असम में सक्रियता ने सियासी चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है। उनके हालिया दौरे को आदिवासी और चाय बागान समुदाय के बीच राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। तिनसुकिया में आदिवासी महासभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक फरवरी को असम के तिनसुकिया जिले पहुंचे, जहां उन्होंने ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ असम द्वारा आयोजित आदिवासी महासभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम…
पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की शुरुआत से पहले ही सदन का माहौल गरमा गया। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी और NEET छात्रा की मौत को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा पोर्टिको में नारेबाजी के बीच कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया। टी-शर्ट से दिया गया सियासी संदेश प्रदर्शन के दौरान चनपटिया से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन खास अंदाज में नजर आए। वे ‘आज जेल होई, कल बेल होई, परसो से वही खेल होई’ लिखा हुआ टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा…
धनबाद (DHANBAD): धनबाद में लोन सेटलमेंट को लेकर हुए विवाद ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का रूप ले लिया। रिकवरी एजेंट अमित कुमार अग्रवाल की हत्या कर दी गई, जिसका शव सदर थाना क्षेत्र के सूर्या हाइलैंड सोसाइटी स्थित एक घर से बरामद किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। परिजनों से मांगी गई थी 15 लाख की…
झारखंड के साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड अंतर्गत लालबथान गांव स्थित मोहनपुर–तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर रविवार को एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और मातम का माहौल बन गया। खेत देखकर लौट रहे युवक को रौंदा हाइवा जानकारी के अनुसार, मृतक के बड़े भाई महेश साहा ने बताया कि उनका छोटा भाई देबू साहा, उम्र करीब 31 वर्ष, खेत देखकर पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उसे रौंदते…
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी शादी की सालगिरह पर धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार की सुबह रजरप्पा पहुंचे. साथ में बड़े पुत्र नितिन सोरेन भी थे. मुख्यमंत्री यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत पूजा- अर्चना की. माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की. पूरे विधि-विधान से की पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. इसके बाद शीश झुकाकर मां छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा. मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई. प्रतीक चिन्ह से किया गया सम्मानित मौके…
हजारीबाग (HAZARIBAG): जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डेली मार्केट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने एक जेवर दुकान में लूटपाट के दौरान फायरिंग कर दी। इस वारदात में एक युवक को गोली लगने की सूचना है, जबकि अपराधी करीब 25 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार पहुंचे और जेवर दुकान में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सुधीर सोनी नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज…
पटना। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है। 32 साल पुराने एक मामले में हुई पुलिस कार्रवाई अब केवल कानूनी नहीं, बल्कि राजनीतिक और मानवीय मुद्दा भी बनती जा रही है। गिरफ्तारी के बाद सांसद की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पहले IGIMS, फिर PMCH और अब IGIC रेफर किया गया है। रात में गिरफ्तारी, सिविल ड्रेस पर उठे सवाल जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बीती रात पटना स्थित सांसद के आवास से उन्हें हिरासत में लिया। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के दौरान कई…
