Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बोकारो (BOKARO): झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। महुआटांड थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव में शुक्रवार देर रात हाथियों के झुंड ने एक घर पर हमला कर दिया, जिसमें एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पहले भी हाथियों ने ली थी तीन ग्रामीणों की जान…
रांची। झारखंड में खुदरा शराब की 1343 दुकानों में से कितनी दुकानें सरेंडर होंगी, इसका फैसला शनिवार शाम तक हो जाएगा। दरअसल, इन दुकानों के नवीनीकरण के लिए लाइसेंस शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी तय की गई है। तय समय तक जिन दुकानों का लाइसेंस शुल्क जमा नहीं होगा, उन्हें स्वतः सरेंडर माना जाएगा। ऐसी सभी सरेंडर की गई दुकानें 31 मार्च के बाद झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के अधीन चली जाएंगी। इसके बाद JSBCL इन दुकानों की दोबारा बंदोबस्ती के लिए लॉटरी प्रक्रिया शुरू करेगा। यदि लॉटरी के माध्यम से दुकानें आवंटित नहीं हो…
सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर न हम पर डालो… चाहे जितना जोर लगा लो, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी… ये लाइन आज एक बार फिर सच साबित हुई. भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया. हरारे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर इंग्लैंड को 100 रन से हराते हुए आयुष म्हात्रे की टीम ने फाइनल अपने नाम किया. टीम इंडिया के अगले पोस्टर ब्वॉय वैभव सूर्यवंशी ने इस खिताबी मुकाबले में सिर्फ 80 गेंद में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और साबित कर दिया कि भारत का फ्यूचर सुरक्षित हाथों में हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत…
हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में ACB ने निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. ACB ने 11 जनवरी 2026 को विनय कुमार चौबे को रिमांड पर लिया था. इससे पहले मंत्रिमंडल निगरानी एवं सचिवालय विभाग से अनुमति मिलने के बाद 25 सितंबर 2025 को हजारीबाग थाना कांड संख्या 11/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे के साथ उनके करीबी और नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय सिंह सहित कई अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद ACB ने…
अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी और लड़कियों का तस्कर जेफरी एपस्टीन के फाइल खुलने से दुनियाभर में तहलका मच गया है. हालांकि जेफरी एपस्टीन का निधन हो चुका है. लेकिन उसके ई-मेल में कई लोगों के नाम और तस्वीर आने से भूचाल मच गया. अमेरिकी सरकार अब उसके फाइल्स को दुनिया के सामने ला रही है. एपस्टीन फाइल में कई नामी और दिग्गज लोगों के नाम सामने आए है. जिसमें उद्योपति अनिल अंबानी, मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम है. इसके अलावा भी कई नामचीन लोगों के नाम है. जिससे राजनीति गरमा गई है. इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने सफाई…
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से शुक्रवार को एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमामबाड़ा में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी में इसे सुसाइड ब्लास्ट बताया जा रहा है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इमामबाड़े में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
राजधानी रांची के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है. ईमेल मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई है. एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और जगुआर की बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुँच कर मामले की जांच कर रही है. इलाके में मौजूद हर आने जाने वाले की जांच भी की जा रही है. साथ ही पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल भी ईमेल की जांच में जुट गई है. मौके पर कोतवाली…
पलामू जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रोजगार सेवक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार राम बताया जा रहा है, जो पाटन प्रखंड में पदस्थापित था। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रोजगार सेवक ने सरकारी योजना के तहत राशि आवंटन के बदले लाभार्थी से 7 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। परेशान लाभार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद मामले की प्रारंभिक जांच की गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया।…
