Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 27 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है. बैठक में खेल, शिक्षा, प्रशासन और कार्मिक से जुड़े कई अहम फैसले लिये गये. हालांकि, नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता के कारण कैबिनेट के फैसलों पर औपचारिक जानकारी साझा नहीं की गई. वरिष्ठ खिलाड़ियों को पेंशन देने की योजना नये सिरे से व्यवस्थित बैठक में वरिष्ठ खिलाड़ियों को पेंशन देने की योजना को नये सिरे से व्यवस्थित करने का फैसला किया गया. अब अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं…
रांची (RANCHI): होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची से तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा सकता है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, होली के मौके पर प्रवासी मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोग बड़ी संख्या में अपने गृह नगरों की ओर यात्रा करते हैं, जिससे नियमित ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ हो जाती है। इसी समस्या को देखते हुए यह…
झारखंड हाइकोर्ट ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में नाबालिग थैलेसीमिया मरीजों को कथित रूप से HIV संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने के मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की एकल पीठ इस मामले में दायर रिट याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि अक्टूबर, 2025 में चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में नाबालिग याचिकाकर्ताओं को संक्रमित रक्त चढ़ाया गया, जिसके बाद वे एचआईवी से संक्रमित हो गए। याचिकाकर्ताओं ने हाइकोर्ट से आग्रह किया कि इस गंभीर मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया…
झारखंड में खनन और उद्योग से संबंधित गतिविधियों के लिए मई 2025 से लेकर जनवरी 2026 के बीच औद्योगिक और खनन कंपनियों ने तेल कंपनियों से 23.58 लाख लीटर डीजल की खरीदारी की और यह खरीदारी राज्य सरकार के खजाने के लिए सुखद संदेश लेकर आया है। अनुमान के अनुसार, अब हर माह 50 करोड़ रुपये के करीब खजाने में कर के तौर पर जमा होने लगेंगे। ज्ञात हो कि राज्य सरकार तेल कंपनियों के माध्यम उपभोक्ताओं से वैट की वसूली करती है जिसका पूर्व में दर 22 प्रतिशत था। इससे प्रदेश में डीजल की कीमत पड़ोसी राज्यों से अधिक…
बोकारो (BOKARO): झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बोकारो जिले के महुआटांड़ वन क्षेत्र अंतर्गत बड़कीपुन्नू गांव से सामने आया है, जहां सोमवार सुबह हाथियों के हमले में तीन बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है। सुबह-सुबह हुआ हाथियों का हमला ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह हाथियों का एक झुंड गांव के पास पहुंच गया। इसी दौरान खेत और आसपास के इलाके में मौजूद बुजुर्ग हाथियों की…
जमशेदपुर: शहर में आतंकी खतरे की खुफिया एजेंसियों ने गंभीर चेतावनी जारी होने की खबर है।ऐसी खबर मिलते ही राज्य सरकार और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सरकार ने जिले के एसएसपी पीयूष पांडेय समेत सभी आला पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही शहर के हर महत्वपूर्ण इलाके पर नजर रखने को कहा गया है।जिला प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। लोगों से…
रांची पुलिस के लिए राहुल सिंह गिरोह लगातार चुनौती बनता जा रहा हैं. रंगदारी की मांग पूरी न होने पर खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाना इस गिरोह की लगातार देखी जा रही रणनीति बन चुकी हैं. ताजा घटना बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में हुई, जहां विकास हॉस्पिटल के बाहर अपराधियों ने फायरिंग की. पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे एक बाइक सवार अपराधी विकास हॉस्पिटल के पास अचानक पहुंचा और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के दौरान कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फायरिंग करने के बाद अपराधी…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को झारखंड राज्य कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी मंत्रियों को इसकी सूचना दे दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, देर रात तक लगभग दस प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को स्वीकृति के लिए भेजे जा चुके हैं, जबकि शेष प्रस्ताव बैठक से पहले गुरुवार को भेजे जाएंगे। माना जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिया जा सकता है।…
