Author: Admin

लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतर गए हैं. गुंजन सिंह लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं. इस बीच गुंजन सिंह का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोग खासकर महिलाएं गुंजन सिंह का दूध से अभिषेक कर रही हैं. महिलाओं का तर्क है कि गुंजन दूध की फर्ज को अदा करेंगे. दूध से अभिषेक करने का गुंजन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गुंजन सिंह लगातार नवादा के गांव  गांव में घूमकर लोगों से समर्थन की अपील कर रहे हैं,…

Read More

चतुर्थ कूष्मांडा सुरासंपूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे ॥ नवरात्रि-पूजन के चौथे दिन कुष्माण्डा देवी के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन ‘अनाहत’ चक्र में अवस्थित होता है। अतः इस दिन उसे अत्यंत पवित्र और अचंचल मन से कूष्माण्डा देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर पूजा-उपासना के कार्य में लगना चाहिए। जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी। अतः ये ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति हैं। इनका निवास सूर्यमंडल के भीतर के लोक में है। वहां निवास कर सकने की क्षमता और शक्ति केवल…

Read More

नवादा में नये तरीके से एटीएम से फ्रॉड करने का मामला आया सामने। इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने एटीएम कार्ड फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया। यह गिरोह एटीएम मशीन में फेवीक्विक डालकर चूना लगाता था। गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने दबोच कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से पुलिस से 2 चाकू, फेवीक्विक, 1 इंजेक्शन, 1 प्लास, आईफोन मोबाइल और 3 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। नगर थाना की पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए आरोपी बहुत ही शातिर तरीके से लोगों को निशाना बनाते थे। शातिर एटीएम…

Read More

झारखंड के माननीय राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को सरहुल पर्व के अवसर पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग, रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘सरहुल महोत्सव’ के अवसर पर समस्त राज्यवासियों को सरहुल को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि मानव एवं प्रकृति का अन्योन्याश्रय संबंध है। सरहुल का वास्तविक अर्थ वृक्षों एवं प्रकृति की पूजा करना है। इस पर्व में यह संदेश निहित है कि प्रकृति के बिना मानव जाति का अस्तित्व नहीं है। राज्यपाल महोदय ने कहा कि सरहुल हमारे राज्य के अहम त्यौहारों में से एक है जिसे देश के अन्य हिस्सों में भी बड़े उत्साह के साथ…

Read More

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड पुलिस का हाथों बड़ी सफलता हाथ लगी है। राज्य के कुख्यात और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके साथ 12 हार्डकोर नक्सलियों ने भी एक सरेंडर किया है। सभी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के सक्रिय सदस्य थे। नक्सलियों के आत्मसमर्पण किये जाने की पुलिस ने पुष्टि कर दी है। पुलिस ने लेकिन नक्सलियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। समझा जा रहा है कि पुलिस विधिवत सरेंडर कराने के बाद इनके नामों का खुलासा करेगी। साथ ही उन्होंने किन हथियारों के साथ सरेंडर किया…

Read More

मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में एक पंचर दुकान में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताते हैं कि 50 हजार कीमत का सामान जलकर खाक हुआ है। पंचर बनाने का सारा सामान, टायर आदि जल गया है। मशीन भी जल गई है। दुकान में आग लगने की जानकारी मिलने पर दुकान मालिक मोहम्मद असलम दौड़कर दुकान पर पहुंचे। तो देखा पूरी दुकान जल रही थी। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई। मोहम्मद असलम ने बताया कि यही दुकान उनके जीने का सहारा थी। किसी से वह रोजी-रोटी चलाते…

Read More

भारत में आज यानी गुरुवार 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. ईद का त्योहार खुशियों और भाईचारे का त्योहार है. रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है. जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के हिस्से को छोड़कर भारत में बुधवार की शाम शव्वाल का चांद नजर आया जिससे यह पुष्टि हो गई कि गुरुवार को ईद मनाई जाएगी. वहीं जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में एक दिन पहले ही शव्वाल का चांद नजर आ गया था जिस वजह से भारत के इन 2 हिस्सों में…

Read More

तृतीय चंद्रघंटा पिण्डजप्रवरारुढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता।। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा की तीसरी शक्ति चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। इस दिन माता के विग्रह का पूजन-आराधन किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन साधक का मन ‘मणिपूर’ चक्र में प्रविष्ट होता है। कहा जाता है भक्त पर अगर मां चंद्रघंटा की कृपा हो जाये तो उसे अलौकिक वस्तुओं के दर्शन हो जाते हैं। दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है और विविध प्रकार की दिव्य ध्वनियां सुनाई देती हैं। मां का स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। मां के मस्तक पर घंटे के आकार का…

Read More

आदिवासियों का प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर झारखंड में उत्साह है. चार दिन से इस पर्व में उपवास, जल रखाई के साथ वर्षा की भविष्यवाणी समेत मछली और केकड़ा पकड़ने की रस्म निभाई गयी. इसके बाद दोपहर को सरहुल पूजा के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. आदिवासी समुदाय का सबसे बड़ा पर्व सरहुल में हर वर्ष भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है. इस वर्ष भी रांची में रांची में शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इससे पहले सरहुल पूजा की शुरुआत केकड़ा और मछली पकड़ने से की गई. केकड़ा और मछली पकड़ा गया रांची के सभी सरना स्थल पर पारंपरिक विधि…

Read More

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में शव्वाल महीने का चांद नजर आ गया है. बुधवार शाम करीब सवा सात बजे ईद के चांद का दीदार हुआ.  गुरुवार 11 अप्रैल को धूमधाम के साथ देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. जामा मस्जिद की चांद कमेटी ने थोड़ी देर पहले ही चांद नजर आने का ऐलान किया है. जामा मस्जिद में गुरुवार सुबह 6:30 बजे और फतेहपुरी मस्जिद में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज होगी. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद का चांद दिखन ेके बाद सभी देशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी है. मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शव्वाल का चांद…

Read More