Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
JAC 10th board: झारखंड में मैट्रिक परीक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए आज से आवेदन शुरू हो गये है। छात्र आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 2 दिसंबर 2023 तय की गई है। चालान के जरिये 6 दिसंबर तक शुल्क जमा कर सकेंगे। लेट फी के साथ 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक फार्म जमा कर सकते है। वहीं बैंक चालान के जरिये अगर फी जमा करना हो तो इसके लिए 12 दिसंबर तक का टाइम मिलेगा। JAC बोर्ड की मुताबिक 10वीं के एग्जाम अगले साल फरवरी में होंगे। वहीं 10वीं के संप्लीमेंट्री एग्जाम जुलाई…
Chhath Puja 2023: हिंदू धर्म में छठ पूजा का बहुत ज्यादा महत्व है। यह महापर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, उसके स्वास्थ्य, उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की कामना के साथ रखा जाता है। यह व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए इस व्रत को रखा जाता है। इस दौरान व्रती चौबीस घंटो से अधिक समय तक निर्जल व्रत रखते हैं। छठ पूजा का मुख्य व्रत कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को…
उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में टनल में फंसे 40 श्रमिकों को बचाने के लिए रेस्क्यू का काम लगातार जारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। बता दें की सिलक्यारा टनल में झारखंड के भी 15 मजदूर फंसे हुए हैं। अब जो जानकारी आ रही है, उसके अनुसार जैसे-जैसे समय बीत रहा है, अंदर फंसे मजदूरों की हालत बिगड़ती जा रही है। फिर भी कमिश्नर गढ़वाल और आईजी गढ़वाल सिल्क्यारा में संचालित रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर अपनी नजरें जमाये हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सिल्क्यारा पोलगांव…
सहारा ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। सहारा परिवार के मुखिया सहाराश्री सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी…
PM Modi Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से झारखंड का दो दिवसीय दौरा करेंगे. वह मंगलवार को रांची आएंगे और 15 नवंबर को खूंटी जाएंगे. वे बुधवार को उलिहातु में आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी जन्मस्थली से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किये गये हैं. ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मंगलवार रात 8 बजे से रात 10:30 बजे तक कुछ मार्ग पर पाबंदी लगायी गयी है.…
Jharkhand Foundation Day: मुख्यमंत्री Hemant Soren ने 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की चल रही तैयारी का आज निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पंडाल, मंच और स्टॉल्स के चल रहे निर्माण कार्य को देखा और अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस समारोह में शामिल होने वाले लोगों और लाभुकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने यहां की जा रही व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी अधिकारियों से ली। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री…
झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद उत्तराखंड के उतरकाशी (Uttarkashi) में ब्रह्मकमल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच निर्माणधीन टनल में हुए दुर्घटना के फलस्वरुप झारखण्ड के श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए तीन सदस्यीय टीम उत्तराखंड रवाना हो गई है। टीम में जैप आईटी के सीईओ भुनेश प्रताप सिंह, ज्वाइंट लेबर कमिश्नर श्री राजेश प्रसाद एवं ज्वाइंट लेबर कमिश्नर श्री प्रदीप रॉबर्ट लकडा शामिल हैं। इन श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने हेतु और घटना स्थल पर भ्रमण करने एवं समय-समय पर अद्यतन स्थिति से दूरभाष पर अवगत कराने का निदेश…
रांची के अरगोड़ा रेलवे स्टेशन स्तिथ कडरू बगीचा टोली में 12वीं की छात्रा साइमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा के परिजन घर में नहीं थे। खबर अपडेट हो रही है… इसे भी पढें: Godda Bus Accident: सुबह- सुबह कोहरे की वजह से गोड्डा में पलटी यात्री बस, यात्री घायल
Godda Bus Accident: गोड्डा जिला के पथरगामा थाना क्षेत्र के माँ योगिनी स्थान बरकोप मोड़ के पास की है, जहा सुबह सुबह एक यात्री बस पलट गई जिसमें दर्ज़न भर लोग घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक बस जसीडीह से तीनपहाड़ (साहिबगंज) जाने वाली यात्री वाहन है।जो सुबह सुबह 4 बजे दुर्घटना ग्रस्त हुई है। घटना की वजह कोहरा होना बताया जा रहा है। साथ ही एनएच 133 का निर्माण कार्य चल रहा है इस वजह से सड़क के किनारे कुछ गड्ढा था जिसके वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई । मौके पुलिस पहुंची और सभी यात्रियों…
प्रधानमंत्री Narendra Modi रांची में रोड शो करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखण्ड दौरे में बदलाव हुआ है। 15 नवंबर की जगह अब प्रधानमंत्री 14 नवंबर को ही राँची पहुंचेंगे और राँची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक रोड शो करेंगे।प्रधानमंत्री के एक दिन पहले राँची आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय और झारखण्ड मंत्रालय दोनों ही सुरक्षा तैयारियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री के रोड शो को सुरक्षित संपन्न करवाने में जुट गया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर की शाम राँची पहुचेंगे। राँची एयरपोर्ट से निकलने के बाद रोड शो करते हुए…