Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
धनबाद में अवैध खनन के दौरान एक और हादसा हुआ है। घटना गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के कापासारा आउटसोर्सिंग में घटी है। घटना सुबह की है, अवैध कोयला उत्खनन के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत की बात सामने आयी है। स्थानीय लोग बताते हैं कि अंदर अब मजदूर दबे हैं। दो की मौत इस हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के सियारकनाली निवासी यमुना राजवंशी (37) और केशरकूलर निवासी तापस दास (24) का नाम सामने आया है। इस घटना को लेकर अबतक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक…
नई दिल्ली: मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि पश्चिमी विक्षोभ में आए बदलाव के कारण पहाड़ी राज्यों में फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इससे देश में मौसम का मिजाज भी बदलेगा। सवेरे-शाम के वक्त अब भारत के ज्यादातर हिस्सों में फैन बंद करना पड़ रहा है। देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। इसी बीच IMD ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तर भारत के 4 पहाड़ी राज्यों में आने वाले दो-तीन दिन बारिश और बर्फबारी होगी। इस दौरान…
धनबाद: आइआइटी आइएसएम में सुबह-सुबह अफरातफरी का माहौल बन गया। एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के पीछे अकाउंट डिपार्टमेंट से निकलते धुएं के गुब्बार को देख सभी सकते में आ गए। यहां तैनात एक गार्ड ने अकाउंट बिल्डिंग में आग लगने की सूचना सीनियर सिक्योरिटी इंजार्ज राममनोहर कुमार को दी। इसके राममनोहर कुमार ने आइएसएम प्रबंधन को जानकारी देते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया।लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. जेके पटनायक, उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार और डीएसडब्ल्यू प्रो. एमके सिंह भी मौके पर पहुंच गए।…
रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट 22 विषयों के लिए ली जाएगी। इस एंट्रेस टेस्ट में शामिल होने के लिए सात नवंबर की शाम चार बजे तक आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 24 दिसंबर को ली जाएगी। सूचीबद्ध विषयों में से किसी एक विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंक लाने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अंकों के प्रतिशत की बाध्यता 50 फीसदी है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क देना होगा। परीक्षा शुल्क सामान्य श्रेणी…
गुमला पुलिस को भाकपा माओवादी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कुरूमगढ़ थाना के मरवा गांव के भाकपा माओवादी के हार्डकोर उग्रवादी नेहरू मुंडा को गिरफ्तार किया है. 50 वर्षीय नेहरू मुंडा पर पुलिस पार्टी पर हमला करने का आरोप है. नक्सलियों से मिलकर नेहरू ने कुरूमगढ़ इलाके के जंगल में लैंड माइंस विस्फोट किया था. जिसमें एक पुलिस जवान का पैर उड़ गया था. इसके बाद से नेहरू फरार था. पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे पकड़ा है. एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर उग्रवादियों एवं उग्रवादी समर्थकों के विरुद्ध गिरफ्तारी के…
झारखंड महिला एशिआई हॉकी चैम्पियनशिप का उद्घाटन प्रोजेक्ट भवन में हुआ। झारखंड में पहली बार हो रही अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया। प्रोजेक्ट भवन द्वितीय तल्ला, धुर्वा रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो तयैब इकराम, झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल अंसारी द्वारा किया गया। खेल का आयोजन 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक चलेगा। यह देश में पहली बार हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, राज्य इस आयोजन में जितना सहयोग करना होगा करेगी। इकराम साहब ने जिस तरह इस कार्यक्रम को…
चाईबासा: नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलने की खबर है. हालांकि मुठभेड़ की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में कई माओवादी घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल के जवान शुक्रवार सुबह एंटी नक्सल अभियान में निकले थे. इसी दौरान पुलिस जवानों को देखकर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी कई राउंड फायरिंग की गयी, जिसमें कई माओवादी घायल…
देवघर: सारठ के पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह की कार गुरुवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में वे घायल हो गए. उन्हें हेल्थ वर्ल्ड दुर्गापुर में आईसीयू में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सारठ से देर रात देवघर के मधुपुर लौटने क्रम में ये हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार उनके साथ पूर्व विधायक चुन्ना सिंह भी थे. उन्हें इस हादसे में मामूली चोट आयी है. डॉक्टरों के मुताबिक वे खतरे से बाहर हैं. दुर्गापुर में उनका इलाज चल रहा है.
धनबाद: राजधानी ट्रेन में गुरुवार रात B-8 बोगी में अचानक गोली चल गयी। गोली चलाने वाला आरोपी आर्मी का रिटायर्ड जवान बताया जा रहा है। इस गोलीबारी के बाद कोडरमा जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया । मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। टिकट को लेकर शुरु हुए विवाद के बाद आरोपित ने टीटीई पर ही ओपन फायर कर दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी को गोली नहीं लगी। आरोपित की पहचान पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले रिटायर्ड जवान के रूप में हुई है। दरअसल आरोपी हरपिंदर सिंह सिख रेजिमेंट का रिटायर्ड जवान है, जो शराब…
रांची: ईडी के समन के खिलाफ दायर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका आज हाईकोर्ट में खारिज कर दी गयी। 11 अक्टूबर के बाद आज फिर इस मामले में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने याचिका खारिज करते हुए इसे सुनवाई के योग्य नहीं माना गया। इस मामले में आज ईडी ने दलील पेश की। समन जारी होने के बाद दाखिल की गई थी याचिका इसे कोर्ट ने बनाया ग्राउंड है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के एक जजमेंट का हवाला देते हुए कहा कि…