Author: Admin

बोकारो जिले के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र अंतर्गत BS सिटी कॉलेज के पास झाड़ियों से एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने कॉलेज से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच महिला का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस…

Read More

रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में हाल ही में चले ऑपरेशन मेगाबुरु के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन में 17 माओवादियों के मारे जाने के बाद अब उन पर घोषित करोड़ों रुपये के इनाम के बंटवारे की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इनाम की राशि किन अधिकारियों और जवानों को मिलेगी, इसका अंतिम फैसला एसपी चाईबासा की अनुशंसा और पुलिस मुख्यालय की समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। खास बात यह है कि सिर्फ झारखंड और ओडिशा सरकार द्वारा घोषित इनाम ही सुरक्षा बलों को मिलेगा, जबकि एनआईए द्वारा घोषित इनाम की…

Read More

रांचीः जमशेदपुर में उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण कांड से जुड़े तीन अपराधियों के साथ गुरुवार आधी रात को पुलिस की जोरदार मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हुए है. घायल बदमाशों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस और अपराधियो के बीच यह मुठभेड़ बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई. पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश पुलिस हथियार बरामदगी के लिए तीनों अपराधियों को घटनास्थल पर ले गई थी. इसी दौरान अपराधियों ने एक कांस्टेबल से कार्बाइन छीनकर…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच ने नए नियमों पर सवाल उठाते हुए कहा- हमने जातिविहीन समाज की दिशा में कितना कुछ भी हासिल किया है। क्या अब हम उल्टी दिशा में चल रहे हैं? CJI ने केंद्र से कहा- आप SC/ST स्टूडेंट्स के लिए अलग हॉस्टलों की बात कर रहे हैं। ऐसा मत कीजिए। आरक्षित समुदायों में भी ऐसे लोग हैं जो समृद्ध हो गए हैं। कुछ समुदाय दूसरों की तुलना में बेहतर सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं। कोर्ट…

Read More

खूंटी। पड़हा राजा एवं अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बहुचर्चित मामले में पुलिस ने दो शूटरों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, दो पल्सर बाइक, एक टाटा टियागो कार, घटना के समय पहने गए कपड़े और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह जानकारी खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड के बाद रांची, खूंटी और आसपास के इलाकों में…

Read More

रांचीः गुरुवार की सुबह आयकर विभाग ने रांची सहित कई जिलों में बाबा राइस मिल के ठिकानों पर छापेमारी की है। रांची के कांके रोड़, रातू रोड़, बरियातू, हरमू, नगड़ी में आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है।रांची के अलावा हजारीबाग और जमशेदपुर में छापेमारी किये जाने की सूचना है। आयकर विभाग की टीम ने 2026 में ये पहली बड़ी कार्रवाई की है।आयकर विभाग की इस कार्रवाई का कारण बाबा राइस मिल में संभावित अनियमितताओं की शिकायत बताई जा रही हैं। टीम ने मिल के संचालन, लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी हैं।आयकर विभाग की टीम सभी…

Read More

राज्य में नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी को ही संपन्न होगा। चुनाव के कार्यक्रमों में कोई संशोधन नहीं होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि परीक्षाओं काे लेकर चुनाव की तिथि में कोई बदलाव नहीं होगा। अलबत्ता झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) परीक्षा की तिथि में संशोधन कर सकता है। दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग ने 23 फरवरी को निकाय चुनाव की घोषणा की है, जबकि इस दिन जैक की इंटरमीडिएट की हिन्दी भाषा की परीक्षा है। साथ ही इस दिन आइसीएसई 12वीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा है। इनके अलावा आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा भी…

Read More