Author: Admin

रांची: जिले के खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित आर्मी एरिया में एक महिला मेजर के घर पर हमला हुआ है. हमले में न सिर्फ मेजर को चोट आई है बल्कि उनका मासूम बच्चा भी घायल हुआ है. इस संबंध में मेजर के द्वारा खेलगांव ओपी में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. क्या है पूरा मामला रांची के दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित करियप्पा एन्क्लेव में एक सैन्य अधिकारी के आवास पर हमला करने का मामला सामने आया है. हमलावरों ने घर में घुसकर महिला अधिकारी के साथ मारपीट की तथा चार माह के बच्चे को जबरन छीनकर बाहर फेंक दिया. इस घटना में…

Read More

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाले और आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत ने विनय चौबे को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की अनुमति दे दी है. विनय चौबे वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल में बंद हैं, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनका इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है. सुरक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए, बुधवार को उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसीबी की विशेष…

Read More

18वीं लोकसभा के बजट सत्र का पहला चरण आज (बुधवार, 28 जनवरी 2026) लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और प्रतिबद्धताओं पर प्रकाश डाला, जिसमें सामाजिक न्याय, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “सरकार देश में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पिछले दशक में भ्रष्टाचार और बड़े घोटालों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है, जिससे करदाताओं का हर एक रुपया राष्ट्र के विकास और जनकल्याण पर…

Read More

जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल सोनमर्ग से एक भयावह वीडियो सामने आया है। वीडियो में पहाड़ों से अचानक टूटकर गिरता एक विशाल बर्फीला सैलाब नजर आ रहा है। सैलाब को एवलांच कहते हैं। होटल इलाके का यह खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो फुटेज के अनुसार, कुछ ही सेकंड में पहाड़ों के बीच से बर्फ का गुबार उठता दिखा। देखते ही देखते पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में मंगलवार रात हुए हिमस्खलन की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Read More

देशभर के राज्य विद्युत निगमों, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए), दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में कार्यरत बिजली अभियंताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने बिजली क्षेत्र के निजीकरण और प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। फेडरेशन का दावा है कि यदि सरकार ने अपने रुख में बदलाव नहीं किया तो इस हड़ताल के कारण देशभर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इस संबंध में फेडरेशन ने केंद्र सरकार को औपचारिक नोटिस सौंप दिया है। हड़ताल की घोषणा करते हुए फेडरेशन के…

Read More

Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया है. महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार का विमान आज यानी बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया. यह हादसा विमान के लैंडिंग के दौरान हुआ. इस विमान हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. अभी तक अजित पवार की सेहत को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है. यह कन्फर्म है कि अजित पवार उस प्लेन में बैठे थे और बारामती जा रहे थे. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार की प्लेन लैंडिंग के समय कंट्रोल खो बैठा और क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी.…

Read More

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत एक गांव में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह घटना रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि के बाद हुई। पीड़ित लड़कियां जब आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थीं, तब परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने दोनों लड़कियों को हरलाडीह ओपी पहुंचाया, जहां मामला दर्ज कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया, ग्रामीण और काफी संख्या में लोग भी ओपी पहुंचे। दोनों पीड़ित लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद को मामले की सूचना मिलते ही तुरंत हरलाडीह ओपी पहुंचे और जांच…

Read More